बीस लाख व कार के लिए पत्नी को छोड़ हुआ फरार

Published at :13 Apr 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बीस लाख व कार के लिए पत्नी को छोड़ हुआ फरार

विवाहिता ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : दहेज में बीस लाख नगद व एक चार पहिया वाहन (कार) के लिए पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर पति फरार हो गया. मामला शिकारपुर थाना के धूमनगर की बतायी गयी है. इस बाबत पीड़िता धूमनगर निवासी फकरे आलम की पुत्री बिल्कीस प्रवीण ने […]

विज्ञापन

विवाहिता ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

बेतिया : दहेज में बीस लाख नगद व एक चार पहिया वाहन (कार) के लिए पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर पति फरार हो गया. मामला शिकारपुर थाना के धूमनगर की बतायी गयी है.
इस बाबत पीड़िता धूमनगर निवासी फकरे आलम की पुत्री बिल्कीस प्रवीण ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उतरप्रदेश के इलाहाबाद जिले के फुलदारबाग थाना के रौशनबाग निवासी म़ सदफ ससुर जोहुर मुहम्मद , सास यास्मीन , ननद जरीण यासिया को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बिल्कीस प्रवीण ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी म़ सदफ केसाथ 12अप्रैल 2016 को हुई थी. पति इण्डियन आयल कारपोरेशन सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है. विवाहिता के परिजनों ने शादी में अपने सार्मथ के अनुसार आठ लाख नगद व पांच लाख का आभूषण उपहार में दिया था.
शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ने चली गयी. पढ़ाई के बाद जब वह ससुराल लौटी तो सभी आरोपी उसके साथ शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने लगे.
दहेज में बीस लाख नगद व कार की मांग करने लगे. विवाहिता के प्रताड़ना की बात उसके पिता को मालूम हुई तो उन्होंने छह लाख की कीमत की फोर्ड फिगो कार भी गिफ्ट में दी. हालही के दिनों में पीडि़ता के पति उसे इलाहाबाद से ट्रेन से लेकर नरकटियागंज जंक्शन पहुंचा . जंक्शन पर विवाहिता को छोड़कर फरार हो गया. महिला थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
बेतिया : शिकारपुर थाने के सोनासती गांव से ससुराल से मायके आई विवाहिता का अपहरण कर लिया गया है. इस बाबत विवाहिता की मां उमा देवी ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उमा देवी के आवेदन पर सोनासती के धर्मेंद्र कुशवाहा, पोखरिया के नागेंद्र कुशवाहा व प्रदीप मल्ल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर विवाहिता की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द हीं उसे बरामद कर लिया जायेगा. उमा देवी ने प्राथमिकी में बतायी हैं कि उनकी पुत्री काजल की शादी उत्तर प्रदेश के पड़रौना निवासी राकेश सिंह से हुई है.
काजल हाल ही के दिनों में अपने ससुराल से सोनासती आयी थी. विवाहिता शौच के लिए सरेह में गयी थी. लेकिन वह घर वापस नहीं आयी. छानबीन करने पर पता चला कि आरोपियों ने काजल का अपहरण कर लिया. घर में रखे करीब एक लाख कीमत का आभूषण व 30 हजार रुपये नकद गायब था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन