पारा पहुंचा 40 पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

वैशाख में जेठ सरीखी दुपहरी का एहसास बेतिया : अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हुई गरमी अब अपने परवान पर चढ़ने लगी है. बीते दो दिनों से तपिश बढ़ी हैं. बुधवार को तो जिले में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है. नतीजा आम-जनजीवन को गरमी का एहसास हुआ, लोग इससे राहत पाने की […]
विज्ञापन
वैशाख में जेठ सरीखी दुपहरी का एहसास
बेतिया : अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हुई गरमी अब अपने परवान पर चढ़ने लगी है. बीते दो दिनों से तपिश बढ़ी हैं. बुधवार को तो जिले में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है. नतीजा आम-जनजीवन को गरमी का एहसास हुआ, लोग इससे राहत पाने की कोशिश करते नजर आये. ऐसे में आने वाले दिनों में गरमी अभी और सताने वाली है.
खास यह रहा कि बुधवार की सुबह नींद खुली तो खिड़की के रास्ते धूप सीधे बिस्तर पर पहुंच गई. पारा 32 डिग्री था. नौ बजे तक यह 38 पर पहुंच गया. फिर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता गया. 11 बजे पारा अधिकतम 40 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि दो बजे के बाद पारे में गिरावट आयी. शाम को मौसम सुहाना हो गया, लेकिन उमस बरकरार रही. शहर में हर रोज गुलजार रहने वाले बाजारों में मंगलवार की दोपहर सन्नाटा पसर गया.
सड़कें सुनसान दिखी, जरुरतमंद लोग ही सड़कों पर दिखे, लेकिन वह भी गरमी में खासा परेशान थे.
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है. चिलचिलाती धूप होने के नाते वह गरमी में खासा परेशान दिख रहे है. गरमी का असर है कि इन दिनों शहर में शीतपेय की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरु हो गयी है. कोल्ड ड्रिंक, सत्तू, आइसक्रीम आदि की बिक्री बढ़ी है. बढ़ी तपिश ने एक तो परेशानी बढ़ायी है, ऊपर से अघोषित बिजली कटौती भी रुला रही है. शहर में दिन व रात के समय बिजली में बट्टा लग रहा है. इससे लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
चिलचिलाती धूप में तीन घंटे रहा जाम : बुधवार को शहर में लगी जाम ने राहगीरों को रुला दिया. एक तो चिलचिलती धूप व गरमी ने उन्हें परेशान कर रही था, तो दूसरी ओर से जाम में फंसे होने की हताशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. जाम व गरमी से बचने के लिए वे राह बदल कर निकलने का जितना प्रयास करते, उतना ही ज्यादा राहगीर फंसते रहे. करीब तीन घंटे की जाम में राहगीरों की हालत काफी खराब कर दी थी. यह हालत शहर के तीन लालटेन, सोआबाबू चौक, पावर हाउस चौक, हाॅस्पिटल रोड, लाल बाजार, छावनी चौक पर दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




