अंतरराष्ट्रीय बाइक लिफ्टर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के निबंधन कार्यालय के समीप से चोरी की बाइक के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाइक लिफ्टर गिरोह के को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार लिफ्टर शिवहर जिले के अलीनगर निवासी कुतुबद्दीन का पुत्र असरे आलम बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के निबंधन कार्यालय के समीप से चोरी की बाइक के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाइक लिफ्टर गिरोह के को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार लिफ्टर शिवहर जिले के अलीनगर निवासी कुतुबद्दीन का पुत्र असरे आलम बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाइक लिफ्टर गिरोह का शातिर सरगना असरे आलम चोरी के बाइक से आया है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि लिफ्टर ने उसके गिरोह में नेपाल के विशुनपुरवा के कमरूल होदा , मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आइटीआइ के तबारक मियां व इनरवा थाना के घोड़पकड़ी के लड्डन खां भी काम करते हैं. बाइक चोरी की घटना को इंडिया में अंजाम देने के बाद नेपाल में बेचा जाता है. इसके अलावे अन्य अपराधिक घटनाओं में भी असरे ने अपनी संपलिप्ता स्वीकार किया है. उधर समाहरणालय चौक के समीप बसवरिया के मोहम्मद एजाज को बाइक चोरी करते पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. छापेमारी में दारोगा राजीव कुमार, म. जफरूद्दीन व पुलिस जवान शामिल रहे.
मुखिया को जान से मारने की दी धमकी
नक्सली मंटू खैरा ढेर, एके-47 बरामद
कटोरिया(बांका) : बांका जिले के नक्सलग्रस्त आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दहीवारा-पिलुआ जंगल में मंगलवार की अलसुबह मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा मारा गया. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में अन्य चार-पांच नक्सलियों को भी गोली लगने की संभावना है. मुठभेड़ के बाद जंगल से दो एसएलआर, एक एके-47, 42 कारतूस, दो मैगजीन, पांच डेटोनेटर, दो मोबाइल, नक्सली साहित्य, लेवी की रसीद, Âबाकी पेज 15 पर
एक लाख का इनामी…पीएलजीएफ के कई बैच, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. भाकपा माओवादी की पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के भागलपुर प्रमंडल जोन से जुड़ा मंटू खैरा बांका-बेलहर एरिया सब जोनल कमांडर था. वह बेलहर थाने के बनगामा गांव का रहनेवाला था.
बड़ी घटना को अंजाम देने जंगल आया था
मुठभेड़ के बाद सूइया थाना परिसर में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को दहीवारा-पिलुआ जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मंटू खैरा सहित दर्जन भर नक्सलियों के पहुंचने की सूचना मिली थी. सोमवार की रात दो बजे जैसे ही बांका पुलिस की दल दहीवारा पहाड़ पर चढ़ने लगी, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी. नक्सलियों की ओर से फायरिंग जारी रही. पुलिस ने भी जवाबी हमला किया. नक्सलियों व पुलिस के बीच करीब तीन घंटे तक फायरिंग होती रही. सुबह होने पर पुलिस को जंगली इलाके की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ. उसकी पहचान एरिया कमांडर मंटू खैरा के रूप में की गयी. पुलिस को उसके हाथ में एके-47, गोली का बैग (पिट्ठू) बरामद हुआ. पुलिस को मुठभेड़ स्थल पर कई जगहों पर खून के धब्बों के निशान मिले हैं. इससे करीब आधा दर्जन नक्सलियों को गोलियां लगने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान जारी है.
एसपी कर रहे थे नेतृत्व
पुलिस टीम का नेतृत्व बांका एसपी राजीव रंजन कर रहे थे. इसमें एएसपी (अभियान) ललन कुमार पांडेय, कटोरिया के थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सूइया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा और एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार तिवारी के अलावा चीता-14 के जवान शामिल थे.
बरामद हथियार व सामग्री. एक एके-47, दो एसएलआर, 42 कारतूस, दो मैगजीन, पांच डेटोनेटर, दो मोबाइल, नक्सली साहित्य, गुरिल्ला दस्ता के कई बैच, लेवी की रसीद, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










