बैंगन के खेत में बिक रही थी शराब, जब्त

Published at :21 Feb 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
बैंगन के खेत में बिक रही थी शराब, जब्त

सिकटा : बैंगन के खेत भी शराब बिक्री से अब अछूते नहीं रहे. जबकि पहले केवल बाग-बगीचे से ही बिक्री होती थी और अब खेत-खलिहान में भी शुरू है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेसड़ा मलाही टोला गांव स्थित एक बैगन से खेत से बेचे जा रहे ढाई लीटर शराब के बोतल बरामद हुआ. बोतल पूरा […]

विज्ञापन

सिकटा : बैंगन के खेत भी शराब बिक्री से अब अछूते नहीं रहे. जबकि पहले केवल बाग-बगीचे से ही बिक्री होती थी और अब खेत-खलिहान में भी शुरू है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेसड़ा मलाही टोला गांव स्थित एक बैगन से खेत से बेचे जा रहे ढाई लीटर शराब के बोतल बरामद हुआ. बोतल पूरा भरा हुआ था. हालांकि आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर है. वैसे पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए इसका खुलासा किया है और उसकी खोजबीन शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता करने पर मालूम हुआ कि शराब ज्ञानचंद्र चौधरी की है. उसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन