हेेपेटाइटिस घातक बीमारी, बरतें एहतियात

Published at :21 Feb 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
हेेपेटाइटिस घातक बीमारी, बरतें एहतियात

बेतिया : शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में सोमवार को हेेपेटाइटिस बी की बीमारी पर सेमिनार हुआ. यह लेक्चर रूम में आयोजित था. प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हेेपेटाइटिस बी एक घातक बीमारी है. इससे लीवर में सूजन व लीवर कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं. यह बीमारी चार प्रकार […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में सोमवार को हेेपेटाइटिस बी की बीमारी पर सेमिनार हुआ. यह लेक्चर रूम में आयोजित था. प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हेेपेटाइटिस बी एक घातक बीमारी है. इससे लीवर में सूजन व लीवर कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं. यह बीमारी चार प्रकार की होती है. हेेपेटाइटिस ए, हेेपेटाइटिस बी, हेेपेटाइटिस सी व डी होती है. इस बीमार के रोक थाम के लिए टीकाकरण अनिवार्य है. इस बीमारी पर मेडिकल साइंस में शोध चल रहा है. बीमारी से बचने के लिए लोगों को खान-पान व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

डाॅ सुमित कुमार ने कहा कि गर्भवती महिला को भी हेेपेटाइटिस बी की जांच करा लेना चाहिए. ताकि जन्म लेने पर शिशु पर इसका बुरा असर नहीं पड़े. मौके पर एमजेके अस्पताल के अधीक्षक डाॅ एचएन झा, सहायक प्राचार्य डॉ डीके सिंह, उपाधीक्षक डॉ शिवचन्द्र भगत, डॉ के जम्मा, डॉ वीणा कुमारी, डॉ श्रीकांत दूबे, डॉ केएमपी परवे, डॉ मनोहनीश कुमार सिन्हा, डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ रूबी, डॉ शिल्पी, डॉ किरण, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन