कार से मिली आठ कॉर्टन शराब

Published at :19 Feb 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
कार से मिली आठ कॉर्टन शराब

कार्रवाई . जदयू नेता शराब के साथ गिरफ्तार खुलासा शराब पकड़े जाने के मामले थमने के नाम ही नहीं ले रहे. उत्तर प्रदेश, हरियाणा व नेपाल से शराब जिले में पहुंच रही है. ताजा मामला बैरिया का है. यहां जदयू का एक नेता शराब के साथ पकड़ा गया है. बैरिया/बेतिया : जदयू नेता अखिलेश यादव […]

विज्ञापन

कार्रवाई . जदयू नेता शराब के साथ गिरफ्तार

खुलासा
शराब पकड़े जाने के मामले थमने के नाम ही नहीं ले रहे. उत्तर प्रदेश, हरियाणा व नेपाल से शराब जिले में पहुंच रही है. ताजा मामला बैरिया का है. यहां जदयू का एक नेता शराब के साथ पकड़ा गया है.
बैरिया/बेतिया : जदयू नेता अखिलेश यादव शराब के कारोबार में लिप्त पाया गया है. पुलिस ने उसके पास से कार में रखी गयी आठ कॉर्टन विदेशी शराब की बोतलें बरामद की है. मौके से अॉल्टो कार भी जब्त की गयी है. आरोपित अखिलेश यादव मझौलिया प्रखंड के बखरिया का रहनेवाला है.
वह जदयू का झंडा लगी कार को लेकर शहर से सटे संतघाट में शराब की डिलिवरी देने आया था. पुलिस ने मामले में अखिलेश के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे जेल भेज दिया है. प्रखंड सचिव की गिरफ्तारी होने से पूरे इलाके में सनसनी है.
मामला शनिवार की सुबह 11 बजे का है. बताया जाता है कि मझौलिया के बखरिया निवासी रामनारायण यादव का पुत्र अखिलेश यादव अपनी अॉल्टो कार लेकर बैरिया थाना के संतघाट मठ के पीछे आम के बागीचे के पास स्थित एक पुराने मकान पर आया था. जहां उसे शराब की डिलिवरी देनी थी. उसने अपनी कार में विदेशी ब्रांड की आठ कॉर्टन रखी थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्तचर के जरिए इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने सुरक्षा बलों के साथ छापेमारी की. पुलिस ने कार से आठ कॉर्टन शराब बरामद किया. अखिलेश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने उसकी अल्टो कार भी मौके से जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अखिलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसे जेल भेजा जा रहा है.
स्पिरिट माफिया के रूप में चर्चित है अखिलेश : शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अखिलेश यादव पूरे इलाके में स्पिरिट माफिया के रूप में चर्चित था. शराबबंदी से पहले भी वह इस कारोबार से जुड़ा था. शनिवार को उसकी गिरफ्तारी होने के बाद पूरे इलाके में दिन भर चर्चा होती रही.
घटनाक्रम
जदयू की झंडा लगी कार लेकर शहर से सटे संतघाट में आया था शराब की डिलीवरी देने, पुलिस ने दबोचा
स्पिरिट माफिया के रूप में इलाके में चर्चित है अखिलेश, नेतागीरी की आड़ में करता था अवैध कारोबार
बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गिरफ्तारी
मौके से पुलिस ने अॉल्टो कार
को भी किया जब्त
हरसिद्धि का सुरेंद्र सप्लायर डिलिवरी अखिलेश के जिम्मे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन