लालबाजार में सेल्स टैक्स विभाग ने बोला धावा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खंगाले कागजात लाल बाजार के बहुरानी प्रतिष्ठान में चला घंटो सर्वे बाजार में पसरा रहा सन्नाटा बेतिया : वाणिज्यकर धावा दल ने शुक्रवार को शहर के लाल बाजार स्थित बहुरानी कपड़े की दुकान में सर्वे किया. बेतिया के वाणिज्यकर उपायुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे के दौरान दुकान के बही खातों की […]
विज्ञापन
खंगाले कागजात
लाल बाजार के बहुरानी प्रतिष्ठान में चला घंटो सर्वे
बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
बेतिया : वाणिज्यकर धावा दल ने शुक्रवार को शहर के लाल बाजार स्थित बहुरानी कपड़े की दुकान में सर्वे किया. बेतिया के वाणिज्यकर उपायुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे के दौरान दुकान के बही खातों की सघन जांच की.
कैशबुक, चेक बुक, बिक्री पंजी, स्टॉक पंजी समेत अन्य पंजियों का अवलोकन किया. करीब पांच घंटे से अधिक समय तक टीम के सदस्यों ने दुकान के अभिलेखों का अवलोकन किया. टीम में वाणिज्य कर उपायुक्त दुर्गाप्रसाद मंडल, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार मिश्रा, वाणिज्य कर पदाधिकारी मोतिहारी अनिल कुमार साह शामिल रहे.
धड़ाधड़ गिरने लगे शटर: वाणिज्य कर विभाग के सर्वे टीम के बाजार में आने के बाद से पुरे लालबाजार मीना बाजार इलाकें में हड़कंप मच गया. सर्वे टीम के बाजार में पहुंचते हीं धड़ाधड़ कई दुकानों के शटर गिरने लगे. और बाजार में सन्नाटा पसर गया. जो दुकानें खुली भी थीं , उनका ध्यान बिक्री पर कम टीम के कार्यकलापों एवं गतिविधियों पर ज्यादा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










