हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Published at :31 Jan 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या का आरोपित गिरफ्तार

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विवाहिता हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान वजीर राम के रूप में हुई है. यह दो वर्षों से फरार चल रहा था. इस संबंध में शिकारपुर थाना के एसआई एवं इस काडं के अनुसंधानकर्ता शाहीद अनवर ने बताया […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विवाहिता हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान वजीर राम के रूप में हुई है. यह दो वर्षों से फरार चल रहा था.

इस संबंध में शिकारपुर थाना के एसआई एवं इस काडं के अनुसंधानकर्ता शाहीद अनवर ने बताया की गिरफ्तार आरोपित विवाहिता का पति है. इस मामले में विवाहिता की मां उमरावती देवी ने शिकारपुर थाना में काडं संख्या 235/15 केश दर्ज कराया था. जिसमें आरोप लगाया गया है कि दहेज के लिए इसकी पुत्री उर्मिला की हत्या उसके पति वजीर राम एवं ससुराल वाले ने कर दिया है.
इसके बाद से सभी फरार हो गए थे. उन्होने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंजुआ सुगौली गांव से इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन