बेतिया नगर मंडल कार्यसमिति की सूची जारी

Published at :31 Jan 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया नगर मंडल कार्यसमिति की सूची जारी

बेतिया : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अपने कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है. नगर के स्वराज होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय,चुनाव प्रभारी विजय ठाकुर की मौजुदगी में नगर मंडल अध्यक्ष छठू शर्मा ने कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी करते हुए बताया कि नगर मंडल में दो महामंत्री, पांच […]

विज्ञापन

बेतिया : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अपने कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है.

नगर के स्वराज होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय,चुनाव प्रभारी विजय ठाकुर की मौजुदगी में नगर मंडल अध्यक्ष छठू शर्मा ने कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी करते हुए बताया कि नगर मंडल में दो महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष , पांच मंत्री एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि कार्यसमिति में इनके अलावे 41 सदस्यों को शामिल करते हुए डा़ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्रीरेणु देवी एवं जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं. जारी सूची के अनुसार राजू रौनियार, जितेंद्र ठाकुर , चंदन सिंह, राधेश्याम पटेल एवं चंदा चौधरी उपाध्यक्ष, राजू लहेरी व मन्ना मिश्र महामंत्री, वीणा तिवारी, शंभु देवी,
अरविंद वर्णवाल, विकास कुशवाहा एवं संजय कुमार दास मंत्री व शोभा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गयाहै. इसके अलावे 41 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है. जिसमें विजय कुमार बरनवाल, मुकेश कुमार सहाय, नीरज तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, आशीष गुप्ता, कोतैबा कैसर, सरफराज अहमद, अनिल कुमार राम, विवेक प्रसुन रंजन, रईस लाल गुप्ता आदि के नाम शामिल है. साथ ही सांसद डाॅ संजय जायसवाल व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय आमंत्रित सदस्य बनाये गये है.
इधर सूची जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने कहा कि नगर मंडल द्वारा कार्यसमिति की जारी की गयी सूची अति संतुलित है. इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगो का ध्यान रखा गया है. साथ ही साथ वैसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके नेतृत्व में भाजपा को काफी बल मिलेगा. उन्होंने कार्यसमिति में शामिल किये गये सदस्यों को बधाई भी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन