इनसे सीखें, कैसे आती है स्वच्छता अपना शहर . कई मोहल्लों ने कायम की मिसाल

बेतिया : कमलनाथनगर वार्ड स्थित प्रज्ञा मार्ग सफाई के मामले में अव्वल दिखता है. करीब 250 मकानों का यह मार्ग शहर में सफाई का मॉडल से कम नहीं है. यहां के लोगों की जागरूकता का ही परिणाम है कि आज इस मोहल्ले की सूरत ही बदल गयी है. खास बात यह है कि इस मोहल्ले […]
बेतिया : कमलनाथनगर वार्ड स्थित प्रज्ञा मार्ग सफाई के मामले में अव्वल दिखता है. करीब 250 मकानों का यह मार्ग शहर में सफाई का मॉडल से कम नहीं है. यहां के लोगों की जागरूकता का ही परिणाम है कि आज इस मोहल्ले की सूरत ही बदल गयी है. खास बात यह है कि इस मोहल्ले में कहीं भी खाली स्थान पर कचरा देखने को नहीं मिलता है. हर घर के लोग अपने घर में डस्टबिन रखते हैं. घर के खाद्य पदार्थ से लेकर पॉलीथीन आदि का कचरा ये लोग डस्टबिन में ही डालते हैं. जब सुबह में नगर परिषद का कचरा उठाने वाला आता है, तो उसे काफी सहूलियत मिलती है. यदि किसी दिन वाहन नहीं आया तो मोहल्ले के लोग कचरा यहां-वहां फेंकने के बजाय अगले वाहन के आने का इंतजार करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




