बेितया से बगहा आ रही बस पलटी दो लोगों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच 28 बी पर गड्ढे में खड़ी क्षतिग्रस्त बस . फोटो। प्रभात खबर बगहा/बथवरिया : बेतिया से बगहा आ रही शिवदानी बस मंगलवार दोपहर छह फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें […]
विज्ञापन
एनएच 28 बी पर गड्ढे में खड़ी क्षतिग्रस्त बस . फोटो। प्रभात खबर
बगहा/बथवरिया : बेतिया से बगहा आ रही शिवदानी बस मंगलवार दोपहर छह फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें चौतरवा पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया. घायलों में जवान, बच्चे व बूढ़े समेत सभी उम्र के लोग शामिल हैं. घटना के बाद बस चालक व सहायक मौके से फरार हो गये.
बताया जाता है
कि मंगलवार को बेतिया व बगहा के बीच चलनेवाली शिवदानी बस मंगलवार की दोपहर बगहा आ रही थी. इंगलिसिया व धनरट्टा गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. बस लहराती हुई एनएच-28 से लगभग छह फीट नीचे गड्ढे में जाकर पलट गयी. बस में दबे लोगों की चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और बस को सीधा किया. कुछ लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चौतरवा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बेतिया जानेवाली बस को रोक कर घायलों को इलाज के लिए बेतिया भेजा. लगभग एक
देखें पेज छह भी
बेितया से बगहा…
घंटे बाद बगहा से एंबुलेंस भी घटनास्थल
पर पहुंच गयी. इसी दौरान खैराकुटी बगहा पुअर हाउस निवासी शफीक मियां की सात वर्षीय पुत्री आरजू व शनिचरी थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी 35 वर्षीय मंजूर मियां की मौत अस्पताल पहुंचने के साथ ही हो गयी. चौतरवा थानाध्यक्ष दीपक सम्राट ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के लिए प्राइवेट गाड़ियों की भी मदद ली जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज गति से आ रही थी. सड़क खराब होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गयी.
12 लोग घायल
इंगलिसिया व धनरट्टा गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
घायलों को बेतिया के अस्पताल
में कराया गया भरती
घटना के बाद चालक व खलासी
मौके से फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










