आज से काला बिल्ला लगा जतायेंगे विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

वित्त सचिव के बयान के बाद आक्रोशित हुए शिक्षक बेतिया : नियोजित शिक्षकों को सातवां वेतन का लाभ नहीं देने के वित्त विभाग के फरमान पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. इस बावत संघ के आहवान पर माध्यमिक शिक्षक 11 से 20 जनवरी तक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य संपादित […]
विज्ञापन
वित्त सचिव के बयान के बाद आक्रोशित हुए शिक्षक
बेतिया : नियोजित शिक्षकों को सातवां वेतन का लाभ नहीं देने के वित्त विभाग के फरमान पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. इस बावत संघ के आहवान पर माध्यमिक शिक्षक 11 से 20 जनवरी तक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य संपादित करेंगे.
संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य म़ सनाउल्लाह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संघ वित्त सचिव के नियोजित शिक्षकों के प्रति दिये गये बयान की निंदा करता है. जिसके विरोध में शिक्षक 20 जनवरी तक काला बिल्ला लगायेंगे. तथा 28 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रमंडल मुख्यालयों में धरना दिया जायेगा.
उधर, बुधवार से शुरू होनेवाले आंदोलन को लेकर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में हुई. संघ के सचिव भोट चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के प्रति उपेक्षित व धोखाधड़ी का नजरिया अपना रही है. जिसका माध्यमिक शिक्षक संघ कड़ा विरोध करता है. इसके लिए फिर से चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद राव ने जिले के तमाम शिक्षकों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




