नशा सुंघा कर किशोर का अपहरण

Published at :11 Jan 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
नशा सुंघा कर किशोर का अपहरण

बेतिया : चरगांहा के राजबली यादव के 12 वर्षीय पुत्र राजा बाबू कुमार का अपहरण बाइक सवार अपराधियों ने मिश्रौली चौक दुकान पर आने के दौरान कर ली. किशोर का अपहरण नशा सूंघा किया गया है. अपहरण की घटना की सूचना मिलते हीं सरिसिया, शनिचरी व योगापट्टी पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस से घिरता देख अपराधियों […]

विज्ञापन

बेतिया : चरगांहा के राजबली यादव के 12 वर्षीय पुत्र राजा बाबू कुमार का अपहरण बाइक सवार अपराधियों ने मिश्रौली चौक दुकान पर आने के दौरान कर ली. किशोर का अपहरण नशा सूंघा किया गया है. अपहरण की घटना की सूचना मिलते हीं सरिसिया, शनिचरी व योगापट्टी पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने राजा बाबू कुमार को मिश्रौली चौक के समीप एक खेत में छोड़ कर फरार हो गये. घटना स्थल पर पहुंचे सरिसिया ओपी प्रभारी किरण शंकर ने राजा बाबू को बरामद कर लिया.

पुलिस को दिये बयान में राजा बाबू ने बताया है कि उसका मिश्रौली चौक पर दुकान है. वह दुकान में डाउनलोडिंग का काम करता था. राजा बाबू मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर से दुकान आ रहा था. इसी बीच उसके चरगांहा के अभय महतो, उत्तम चौबे व पारसमणि चौबे बाइक पर सवार हो कर आये. राजा बाबू को दुकान पर पहुंचाने की बात कह बाइक पर बैठा लिया. कुछ दूर जाने के बाद राजा बाबू को नशा सूंघा दिया. जिससे वह बेहोश हो गया. सभी आरोपी उसके बाइक पर बैठाकर शनिचरी-योगापट्टी की ओर भागने लगे. अपहरण की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया. जाल में फंसता देख आरोपी बच्चे को छोड़ कर फरार हो गये.

अपहरण
घर से मिश्रौली चौक आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने किया अगवा
पुलिस से घिरते देख अपराधियों ने मिश्रौली चौक के समीप एक खेत में छोड़ कर हुए फरार
पुलिस किशोर का बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
लगातार फोन आने से असफल रहे अपराधी
बाइक सवार आरोपी जैसे हीं राजा बाबू को लेकर योगापट्टी की ओर भाग रहे थे. इसी बीच बच्चे के मोबाइल पर लगातार उसके परिजनों का फोन आने लगा. राजा बाबू को लगातार फोन आने पर आरोपी डर गये. इसी बीच आरोपियों के गांव वालों ने भी उन्हें देख लिया. अपने को घिरता देख आरोपी बच्चे को पुन: मिश्रौली चौक के समीप एक खेत में छोड़ कर फरार हो गये. जिससे वे बच्चे के अपहरण के मंसूबा पर पानी फिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन