चोरों ने सेंध काट उड़ाये तीन लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस . लालबाजार की तीन दुकानों को बनाया निशाना लालबाजार की तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है. पुलिस के लिए जारी अलर्ट के बीच चोरी की वारदात से यह सािबत होता है कि शहर कितना सुरक्षित है. हालांकि, पुलिस प्रशासन मामले के जल्द खुलासे […]
विज्ञापन
दुस्साहस . लालबाजार की तीन दुकानों को बनाया निशाना
लालबाजार की तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है. पुलिस के लिए जारी अलर्ट के बीच चोरी की वारदात से यह सािबत होता है कि शहर कितना सुरक्षित है. हालांकि, पुलिस प्रशासन मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रहा है.
रविवार को लालबाजार स्थित जींस मार्ट की दुकान में जांच करते नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु एवं कपड़े की दुकान के सामने लगी भीड़.
बेतिया : शहर का रिहायशी इलाका लालबाजार में शनिवार की रात चोरों ने जमकर लूटपाट की. दीवाल व छत में सेंध काटकर चोरों ने एक नहीं बल्कि लालबाजार के तीन दुकानों को खंगाल डाला. नगदी समेत तकरीबन तीन लाख रुपये के सामनों की चोरी कर शातिर चोर यहां से भागने में कामयाब रहे. अगले दिन रविवार की सुबह दुकान मालिकों की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
चोरी की इस घटना को लेकर लालबाजार के अन्य व्यवसायियों में भय हो गया है. वहीं पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है. जानकारी के अनुसार, संतघाट के रहने वाले बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा की लालबाजार तीन मूर्ति चौक के पास आरती वस्त्रालय नाम से कपड़े की दुकान है. इसके बगल में जमादार टोला के नौशाद अली की जिंस मार्ट की दुकान है और इसके बगल में शहर के जमादार टोला के ही रहने वाले मो़ रिजवान उर्फ पप्पू ने विशाल टेलर्स की शो-रूम खोल रखी है.
शनिवार की देर शाम यह तीनों रोजाना की अपनी दुकान बंद करके चले गये. इधर, रात में अज्ञात चोरों ने अर्चन वस्त्रालय की दुकान के पीछे दीवाल में सेंध काट उनके छत पर पहुंचे गये और फिर छत में सेंध काट सभी दुकान में घुस चोरों ने गल्ले से 25 हजार नगद व 1.50 लाख रुपये की चोरी कर ली. इसके बाद छत के जरिए ही चोर सेंध काट जिंस मार्ट की दुकान में दाखिल हुए और यहां से 15 हजार के कपड़े व 5700 रुपये नगद चुरा ली. फिर बगल के विशाल टेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर यहां से 24 हजार नगद व एलसीसी टीवी चुराकर भागने में कामयाब रहे. रविवार की सुबह दुकान में सेंध कटा देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक व पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच की. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा.
चोरी की वारदात से व्यवसायियों में दहशत : लालबाजार में ताबड़तोड़ तीन दुकानों में चोरी की इस घटना को लेकर व्यवसायियों ने दहशत का माहौल है. व्यवसायियों का कहना है कि लालबाजार शहर का व्यवसायिक इलाका है. कई बैंक की शाखाए हैं. ज्वेलरी शोरूम हैं. एटीएम हैं. बावजूद इसके इस तरह की चोरी की घटनाए हो जाने से वह चितिंत है. व्यवसायियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
पुलिस गश्ती की खुली पोल, अलर्ट भी फेल : शहर के लालबाजार जैसे इलाके में चोरी होने से पुलिस की गश्ती की पोल खुल गयी है. तीनों दुकानों में हुए चोरी को देख सहज रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां चोरी में करीब तीन-चार घंटे लगे होंगे. चोरों की संख्या भी दर्जनभर से कम नहीं हुई होगी.
चुराये गये कपड़े, एलसीडी व अन्य सामान ले जाने के लिए गाड़ियों का प्रयोग किया गया होगा. बावजूद इसके पुलिस की गश्ती टीम को इसकी भनक नहीं लगना, इनकी सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं. खास यह है कि चोरी की यह घटना तब हुई है, जब सूबे के मुखिया सीएम नीतीश कुमार जिले में दौरे पर हैं और जिले की पुलिस का अलर्ट पर रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




