बेतिया को 75 व नरकटियागंज को दिये गये 27 करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जिले के नगर निकायों के खजाने भर चुके हैं. सड़क और नाली को चकाचक करने के लिए राशि निकायों को भेजी जा चुकी है. इसमें बेतिया को 75 करोड़ तो बगहा नगर परिषद को 63 करोड़ की राशि मिली है. नरकटियागंज, रामनगर और चनपटिया निकायों को बजट दे दिया है. इन पैसों को […]
विज्ञापन
बेतिया : जिले के नगर निकायों के खजाने भर चुके हैं. सड़क और नाली को चकाचक करने के लिए राशि निकायों को भेजी जा चुकी है.
इसमें बेतिया को 75 करोड़ तो बगहा नगर परिषद को 63 करोड़ की राशि मिली है. नरकटियागंज, रामनगर और चनपटिया निकायों को बजट दे दिया है. इन पैसों को मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना में खर्च किये जा रहे हैं. इसको लेकर निकायों में माथापच्ची शुरू हो गई. पैसों को इन योजनाओं पर खर्च करने के लिए प्लान बन चुके हैं. कहीं कार्य भी शुरू कर दिया गया है. खास यह है कि इस योजना के तहत राशि आवंटन को लेकर सरकार के विशेष सचिव जय प्रकाश मंडल ने जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, सभी नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजा है.
जिसमें राशि की निकासी दो विपत्र कोड के माध्यम से करने की बात कही गयी है. राशि आवंटन मिलने के बाद नगर परिषद व नगर पंचायत के पदाधिकारी पक्की सड़क व गली निर्माण को योजना तैयार करने में जुट गये हैं. प्लान के तहत शहर की कच्ची नाली-सड़क को चिहिंत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. निर्माण कार्य को लेकर प्लान की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बता दें कि जिले में बेतिया, बगहा, नरकटियागंज व रामनगर को नगर परिषद व चनपटिया को नगर पंचायत का दर्जा मिला है. इन निकायों में सभी वार्डों में नाली-गली पक्कीकरण येाजना के तहत कार्य कराये जा रहे हैं. इसको लेकर सरकारी की ओर से बजट भेज दी गई है. सभी निकायों के बजट को जोड़ कर जिले के शहरी इलाकों में इस योजना के तहत खर्च करने के लिए 183 करोड़ 49 लाख जारी हुआ है.
नरकटियागंज, रामनगर और चनपटिया निकायों का बजट तैयार
राशि की निकासी दो विपत्र कोड के माध्यम से करने की कही गयी है बात
किसको कितनी मिली राशि
निकाय वार्ड की संख्या जारी राशि
बेतिया 39 75. 03 करोड़
चनपटिया 15 6.36 करोड़
रामनगर 23 11.44 करोड़
बगहा 35 63 करोड़
नरकटियागंज25 27.66 करोड़
अगले साल नगर निकाय का होगा चुनाव
निकायों में चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है. आयोग की ओर से आरक्षण रोस्टर पर मुहर लगा दी गई. इसके साथ ही वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मतदाताओं से मेल-जोल बढ़ाये जा रहे हैं.
जिले के चार नगर परिषद व एक नगर पंचायतों की जारी की राशि, पैसे को खर्च करने में जुटे पदाधिकारी शहर में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्यों की राशि, बनाया जा रहा प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




