पैसा निकासी नहीं होने पर ग्राहकों ने किया हंगामा

नरकटियागंज : महीने के पहले दिन बैंक व पोस्ट ऑफिस मे पेंशन लेने के लिए कई वरिष्ठ नागरिक गुरुवार को आए. वही बैंक की भीड़ देखकर कई लोग बाहर से ही लौट गए. बैंकों में तो पेमेंट मिला. लेकिन पोस्ट ऑफिस में वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन नहीं मिली. स्थानीय उप डाकघर में पेंशनधारियों का आना […]
नरकटियागंज : महीने के पहले दिन बैंक व पोस्ट ऑफिस मे पेंशन लेने के लिए कई वरिष्ठ नागरिक गुरुवार को आए. वही बैंक की भीड़ देखकर कई लोग बाहर से ही लौट गए. बैंकों में तो पेमेंट मिला. लेकिन पोस्ट ऑफिस में वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन नहीं मिली. स्थानीय उप डाकघर में पेंशनधारियों का आना सुबह से ही लगा था. लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिलने पर वापस निराश लौटना पड़ा.
वहीं कई वरिष्ठ नागरिक इस उम्मीद पर पोस्ट ऑफिस कैंपस में बैठे रहे कि कही कुछ घंटों में पोस्ट ऑफिस में पैसा उपलब्ध हो जाए. मगर देर शाम तक पैसा नही मिलने के बाद लौट गए. बेलवा बहुअरी गांव निवासी अवकाश प्राप्त पोस्ट मैन रंजीत गिरी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे ही पोस्ट ऑफिस परिसर में बैठे है. लेकिन पेंशन उन्हें नहीं मिली है. पोस्ट ऑफिस कर्मियों के द्वारा बताया गया कि फटे-पुराने नोट उनके पास उपलब्ध है. वैसे ही कई पेंशनधारियों ने उस पैसे को लेना मुनासिब नहीं समझा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




