चिकित्सक व हलुवाई में मारपीट, प्राथमिकी

Published at :13 Feb 2014 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक व हलुवाई में मारपीट, प्राथमिकी

बेतियाः शहर के कोतवाली चौक के समीप मंगलवार की देर रात चिकित्सक व हलवाई में मारपीट हुई. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ. इसको लेकर दोनों गुटों ने नगर थाना में एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इलम राम चौक निवासी सुरेश शर्मा से नौतन पीएचसी […]

विज्ञापन

बेतियाः शहर के कोतवाली चौक के समीप मंगलवार की देर रात चिकित्सक व हलवाई में मारपीट हुई. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ. इसको लेकर दोनों गुटों ने नगर थाना में एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इलम राम चौक निवासी सुरेश शर्मा से नौतन पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ नीरज कुमार बिना वजह उलझ गये और मारपीट किया. इस दौरान बीच-बचाव करने आये गोपी सिंह व परमेश्वर शर्मा से भी मारने-पीटने लगे.

साथ ही हलवाई के गले से सोने की चेन व खाना बनाने वाला सामान और 35 सौ रुपया आदि छिन कर भाग गये. वहीं डॉ नीरज कुमार ने हलवाई सुरेश शर्मा पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डॉ नीरज मंगलवार की शाम कोतवाली चौक के समीप अपने चाचा के घर किसी समारोह पार्टी में गये थे.

लौटने के क्रम में हलवाई सुरेश शर्मा सहित 20-22 अन्य लोगों ने उनसे उलझ कर मारपीट कर उनका सोना का चेन छीन लिया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों गुटों की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन