एसएसबी ने बेतिया में 34 लाख रुपये का चरस किया जब्त

Updated at : 14 Nov 2016 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने बेतिया में 34 लाख रुपये का चरस किया जब्त

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के सिकटा थाना अंतर्गत कठिया-मठिया गांव के समीप सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 34 लाख रुपये मूल्य का 3.4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस को जब्त किया. सिकटा थाना अध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि सेनुवरिया स्थित एसएसबी की टीम द्वारा जब्त किये गये चरस की […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के सिकटा थाना अंतर्गत कठिया-मठिया गांव के समीप सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 34 लाख रुपये मूल्य का 3.4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस को जब्त किया.

सिकटा थाना अध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि सेनुवरिया स्थित एसएसबी की टीम द्वारा जब्त किये गये चरस की इस खेप जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 34 लाख रुपये बतायी जा रही है. इसके साथ ही, एक मोटरसाइकिल को भारत-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 406 के समीप से जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि जिस तस्कर द्वारा चरस की इस खेप को नेपाल से भारत लाया जा रहा था, वह एसएसबी की टीम को देखते ही चरस सहित मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया. अख्तर ने बताया जब्त चरस तथा मोटरसाइकिल को एसएसबी ने अग्रतर कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन