हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

गौनाहा : मटियरिया थाना के बनहवा परसा गावं में रविवार को हाइटेंशन तार के चपेट में आने से दो बच्चो कीमौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार बनहवा परसा निवासी सत्येन्द्र महतो का सात वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार व ठाकुर महतो का आठ वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार दोनों गांव से पूरब रोड […]
गौनाहा : मटियरिया थाना के बनहवा परसा गावं में रविवार को हाइटेंशन तार के चपेट में आने से दो बच्चो कीमौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार बनहवा परसा निवासी सत्येन्द्र महतो का सात वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार व ठाकुर महतो का आठ वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार दोनों गांव से पूरब रोड के किनारे खेल रहे थे. अचानक 11 हजार का हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया. जिससे दोनों बच्चे चपेट में आ गये. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पहुंचे. लेकिन ग्रामीण शव को पुलिस के कब्जे में देने को तैयार नहीं थे. खबर प्रेषण तक पुलिस गांव में ही परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




