एक शिक्षक अपने जीवनपर्यंत करता है समाजहित का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : एक शिक्षक हमेशा समाज का आइना व पथप्रदर्शकबना रहता है. फिर चाहे वह सेवा में हो या न हो लेकिन उसकी सोच हमेशा समाज को सकारात्मक उर्जा देने की रहती है. रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में सेवानिवृत शिक्षक विचार मंच की स्मारिका ‘स्वयंप्रभा’ का विमोचन करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी […]
विज्ञापन
बेतिया : एक शिक्षक हमेशा समाज का आइना व पथप्रदर्शकबना रहता है. फिर चाहे वह सेवा में हो या न हो लेकिन उसकी सोच हमेशा समाज को सकारात्मक उर्जा देने की रहती है. रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में सेवानिवृत शिक्षक विचार मंच की स्मारिका ‘स्वयंप्रभा’ का विमोचन करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने यह बात कही.
उन्होंने मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंप्रभा पत्रिका के माध्यम से जिले के सेवानिवृत शिक्षको ने समाज को जो नई दिशा देने का प्रयास किया है वो काफी प्रशसनीय है तथा यह साबित करता है कि सेवानिवृत के बाद भी एकशिक्षक हमेशा समाज के नवनिर्माण के प्रति समर्पित रहता है. उन्होंने मंच के सदस्यों से और शिक्षकों को भी इससे जोड़ने का सुझाव दिया.
अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष जर्नादन पाण्डेय ने की.संचालन वशिष्ठ उपाध्याय ने किया. मंच संरक्षक कार्तिक नाथ झा, प्रधान संपादक नर्वदा मिश्र सचिव परशुराम तिवारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद राव, पूर्व सचिव अवधेश तिवारी, जितेन्द्र नारायण मिश्र, आचार्य मुक्तिनाथ मिश्र, गोपीनाथ पाण्डेय, रामअयोध्या सिंह, चंदेश्वर शर्मा, मो़ युनूस डा़ अरविन्द वर्मा सहित विचार मंच के दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










