चौथे दिन बीएसएनएल की सेवाएं नहीं हो सकीं दुरुस्त

Published at :14 Nov 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन बीएसएनएल की सेवाएं नहीं हो सकीं दुरुस्त

पूरे दिन डिब्बा बन रहे बीएसएनएल के फोन, ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से रही ठप -बीएसएनएल के रवैये के चलते उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी बेतिया : बीएसएनएल पर निर्भर रहने वाले संस्थानों, कार्यालयों में लगातार चौथे दिन रविवार को भी काम-काज प्रभावित रहा. पूरे दिन बीएसएन का नेटवर्क ध्वस्त रहा. ब्रांडबैंड सेवा भी पूरी […]

विज्ञापन

पूरे दिन डिब्बा बन रहे बीएसएनएल के फोन, ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से रही ठप

-बीएसएनएल के रवैये के चलते उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी
बेतिया : बीएसएनएल पर निर्भर रहने वाले संस्थानों, कार्यालयों में लगातार चौथे दिन रविवार को भी काम-काज प्रभावित रहा. पूरे दिन बीएसएन का नेटवर्क ध्वस्त रहा. ब्रांडबैंड सेवा भी पूरी तरह से ठप रही. यहां तक की लैंडलाइन सेवा भी बंद रही़ इ सको लेकर ग्राहकों में भारी हताशा देखने को मिल रही है. बावजूद इसके विभागीय कर्मी चार दिन बाद भी अपनी सेवाएं दुरुस्त नहीं कर सके हैं.
बीते गुरुवार को बीएसएनएन की ब्राडबैंड व मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो गई़ फोन करने पर पता चला कि ऊपर से ही दिक्कत है. उस दिन में शाम मोबाइल सेवाएं तो चालू कर दी गई, लेकिन ब्रांडबैंड सेवा रात भर गुल रही़ दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभागीय कर्मी इसे दुरुस्त नहीं कर सके. पूरे दिन ब्रांडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप रही.
इससे सबसे ज्यादा परेशानी ब्रांडबैंड पर निर्भर रहने वाले संस्थानों व दफ्तरों को उठाना पड़ा़ पूरे दिन फोन करने पर विभाग की ओर से महज आश्वासन ही लोगों को मिलता रहा़ देर रात तक यह दुरूस्त नहीं हो सका. तीने दिन शनिवार को सुबह के समय करीब दो घंटे के लिए ब्रांडबैंड सेवा शुरू हो गई, लेकिन 11 बजते ही फिर सेवाएं ठप हो गईं. इसमें बाद दोपहर में तीन बजे के बाद ब्राडबैंड सेवा बहाल हो सकी़ इसके बाद चौथे दिन रविवार को दोपहर के बाद से चार बजे तक ब्राडबैंग, मोबाइल व लैंडलाइन सेवा ठप रही. इस संदर्भ में टीडीएम के फोन पर कई बार फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन