नेशनल लोक अदालत में 2526 मामलों का हुआ निपटारा

बेतिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया. लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज शंभुनाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिला जज ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में मामले का निपटारा ऑन द स्पॉट किया जाता है. इसमें दोनों पक्षों […]
बेतिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया. लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज शंभुनाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिला जज ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में मामले का निपटारा ऑन द स्पॉट किया जाता है.
इसमें दोनों पक्षों के आपसी सहमती से वादों का निपटारा किया जाता है. इससे न्यायालयों में मुकदमों का बोझ कम होगा व लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलेगा. प्रथम एडीजे जितेन्द्र कुमार दूबे ने कहा कि लोक अदालत से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने कहा कि इंसान का इंसान से हो भाईचारा, यहीं पैगाम हमारा… वहीं षष्टम एडीजे राकेशपत्ति तिवारी ने कहा कि निम्म न्यायालयों में लगभग पौने तीन करोड़ मामले में लंबित हैं.
छोटे-छोटे मुकदमे के निपटारा के लिए लोक अदालत वैकल्पिक मंच हैं. इसमें छोटे-छोटे अपराधिक मामले, बैंक के ऋण से संबंधित मामले आदि का निपटारा सुलह व समझौते के आधार पर किया जाता है. मौके पर एडीजे तृतीय सह सचिव विधिक सेवा प्राधिकार राजकिशोर पांडेय, सब जज बीके पांडेय, आरके राय, अनुराग त्रिपाठी, अधिवक्ता रमेशचन्द्र पाठक, पीपी अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




