भूमि विवाद में मारपीट, प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के कालीबाग मिर्जाटोली इमामबाड़ा के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें एमजेके अस्पताल के चिकित्सक डाॅ इंत्तेसारूल हक व अन्य लोग घायल हो गये. घायल डॉक्टर का एमजेके अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के कालीबाग मिर्जाटोली इमामबाड़ा के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें एमजेके अस्पताल के चिकित्सक डाॅ इंत्तेसारूल हक व अन्य लोग घायल हो गये.
घायल डॉक्टर का एमजेके अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम पक्ष के शाहिद करीम ने दर्ज प्राथमिकी ने आरोप लगाया है कि उनका इमामबाड़ा के समीप करीब साढ़े तीन कठ्ठा जमीन है.
उस जमीन पर इंत्तेसारूल रजा 8-10 अज्ञात लोगों के साथ आये. उनकी पत्नी नुस्रतजवी उर्फ नौसी, नौसी की बहन नुजरत जबी उर्फ लुसी गाली-गलौज करने लगी. जब पीड़ित ने गाली-गलौज करने से मना किया,तो आरोपियों ने उनके गले में गमछा डालकर हत्या करने का प्रयास किया. वहीं दूसरे पक्ष डाॅ इंत्तेसारूल हक ने प्राथमिकी में बताया है कि वे अपने जमीन पर चाहरदिवारी का निर्माण करा रहे थे, तभी पड़ोसी मिर्जाटोली के शाहिद करीम, बसंत टोला के हसनैन, असलम आये. चाहरदिवारी निर्माण करने से माना करने लगे. जब निर्माण कार्य नहीं रोका,तो आोपियों ने लोहे के रड़ से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चल है. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




