थरूहट आइडल में कलाकारों ने दिखाये हुनर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हरनाटांड़ : नौरंगिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में मंगलवार को थरुहट आइडल 2016 का आयोजन किया गया. जिसमें सोशल वेलफेयर व थारू कला सांस्कृतिक व प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नृत्य व संगीत कला की प्रस्तुति की गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने किया. वहीं कार्यक्रम […]
विज्ञापन
हरनाटांड़ : नौरंगिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में मंगलवार को थरुहट आइडल 2016 का आयोजन किया गया. जिसमें सोशल वेलफेयर व थारू कला सांस्कृतिक व प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नृत्य व संगीत कला की प्रस्तुति की गयी.
प्रतियोगिता का उद्घाटन वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने किया. वहीं कार्यक्रम का संचालन रविकेश कुमार व संजय कुमार ने किया. प्रतियोगिता में थरुहट व नेपाल से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये.आसपास के गांवों से आये लोग रात भर कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे.
पूरी रात झूमते रहे लोग
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति पर लोग रात भर झूमते रहे. इस मौके पर लौरिया विधायक सह अभिनेता विनय बिहारी गंजी व हाफ पैंट में ही कार्यक्रम में पहुँचे. विनय बिहारी सड़क निर्माण के लिए कपड़े का त्याग कर आंदोलन कर रहे हैं.
उन्होंने इस मौके पर अपने आंदोलन के संबंध में भी लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार व बिहार सरकार जबतक सड़क निर्माण नहीं करा देती तबतक वे इसी रूप में रहेंगे.
कार्यक्रम में महदेवा की सुमन बिहारी,वर्षा श्रेष्ठ, खुशबू चौधरी, गीता चौधरी के साथ विधायक विनय बिहारी ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया. नेपाल से आये कलाकारों ने नृत्य व संगीत आदि गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. श्री रिंकू सिंह ने कहा कि थरुहट के बच्चो में प्रतिभा की कमी नही है. जरूरत है तो इसे निखारने की. थरूहट के कलाकारों को सरकारी सहायता के साथ अवसर प्रदान किया जाय तो वे देश स्तर पर बगहा व बिहार का नाम रौशन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










