व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार को घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा़ व् रती महिलाओं द्वारा उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ निवेदित कर लोक मंगल की कामना की गई. इस दौरान जहां शहर के सभी घाटों पर आकर्षक नजारा दिखा, वहीं संतघाट व सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक सरोवर पर विहंगम […]
विज्ञापन
बेतिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार को घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा़ व् रती महिलाओं द्वारा उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ निवेदित कर लोक मंगल की कामना की गई. इस दौरान जहां शहर के सभी घाटों पर आकर्षक नजारा दिखा, वहीं संतघाट व सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक सरोवर पर विहंगम जैसा ²दृश्य दिखाई पड़ा. चारों ओर झिलमिल रोशनी के बीच घाटों की रौनक देखने लायक थी. रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर घाटों पर पहुंची महिलाओं की छठ गीतों से पूरा माहौल ही भक्ति मय हो गया.
खासकर शहर के उतरवारी पोखरा, दुर्गाबाग पोखरा, हरिवाटिका पोखरा, संतघाट कालीधाम पोखरा, उतरवारी पोखरा, स्टेशन पोखरा पथरीघाट शिवालाघाट आदि सरोवरों पर सूर्योदय से पहले ही व्रती महिला पहुंच कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया़ हाथ में दुर्लभ सामग्रियों से भरा डाला लेकर व्रती महिला सरोवरों में खड़ी रहीं. इस दौरान घाट दीपों से जगमग रहे़ लाइटिंग से भी घाट आकर्षक दिख रहे थे़ पूरी विधि विधान के साथ व्रती महिलाओं ने व्रत के नियमों को पूरा किया़ उदयीमान सूर्य को अर्घ देकर महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास तोड़ा़ इसके पूर्व रविवार की शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ दिया था़ खासकर पुत्र की प्राप्ति व मनौती पूरी होने पर कोसी भी भरा गया़ पूरी रात महिलाओं कोसी वाले स्थान पर बैठकर पूजन-अर्चन की़ छठ गीतों ने घर आंगन से लेकर घाट तक गुुंजायमान रहा़.प्राकृतिक सुषमा के बीच संपन्न हो गया महापर्व छठ
शहरी तर्ज पर ग्रामीण घाटों पर दिखी साज-सजावट
बेतिया. जिले के ग्रामीण इलाके में प्राकृतिक सुषमा के बीच लोक आस्था का महानपर्व छठ संपन्न हो गया. इस पर्व पर व्रतियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी. व्रतियों के साथ उनके परिजनों में भारी उत्साह देखने लायक रहा.
शहरी तर्ज पर ग्रामीण घाटों पर भी साज-सजावट दिखी. लेकिन प्राकृतिक नजारा निस्संदेहशहरी सजावट पर भारी रहा. जिससे रौनकता में चार-चांद लगा. बेतिया प्रखंड के बानूछापर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनगर में ब्रह्मस्थान के पास छठपर्व धूमधाम से संपन्न हो गया. समाजसेवी जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सामाजिक सहयोग से यहां बेहतर साज-सज्जा की गयी थी. चनपटिया प्रतिनिधि के अनुसार लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस दौरान नगर सहित ग्रामीण इलाके के नदी, तालाब, पोखर और अन्य जलाशयों स्थित घाटों की साफ-सफाई कर दुल्हन की तरह सजाया गया था. महिलाएं, बच्चे, बूढ़े और जवान भी नये परिधानों में सजकर छठघाट पहुंचे, जहां मेले जैसा नजारा रहा. पूर्व की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में व्रतियों की संख्या ज्यादा दिखी. क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राय ने भी छठव्रती के रूप में नगर स्थित सिकरहना नदी के तट पर संध्या अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की.
प्रशासन भी इस मौके पर पूरा चुस्त-दुरूस्त दिखा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे. बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ दिवाकर कुमार, प्रखंड प्रमुख वीरेन्द्र मांझी, उप प्रमुख अरविंद कुमार सिंह, नप अध्यक्ष कौशल्या देवी, ईओ संतोष कुमार ने छठघाटों के विधि-व्यवस्था का जायजा लेते देखे गये. हालांकि घाटों पर पटाखा और फोटोग्राफी पर रोक लगाने में प्रशासन अक्षम दिखा. सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार छठ पूजा हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हो गया. विधि-विधान के साथ महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की. इस दौरान प्रखंड के सभी घाटों को बेहतर ढंग से सजाया गया था. हालांकि छठव्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक तंत्र सक्रिय रहा. लेकिन रोक के बावजूद पटाखा जमकर फोड़ा गया.
योगापट्टी से प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सभी घाटों पर शांतिपूर्ण ढंग से छठ पर्व संपन्न हो गया. मच्छरगांवा, पुरैना, हथिया, बासोपट्टी, सिसवा भूमिहार, सिसवा बैरागी, नवलपुर, ढढवा, पिपरहिया, फतेहपुर आदि पंचायतों के घाटों पर साज-सजावट और विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रही. क्षेत्रीय विधायक विनय बिहारी ने सभी घाटों पर धूमकर पूजा-अर्चना की और जायजा लिया. जिला पार्षद गौरव उर्फ गुडडू समेत सभी मुखियों ने भी घाटों की व्यवस्था में दिलचस्पी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




