अभूतपूर्व होगी मुख्यमंत्री की चेतना सभा : राजद

Published at :06 Nov 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
अभूतपूर्व होगी मुख्यमंत्री की चेतना सभा :  राजद

बेतिया : मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा के दौरान आयोजित चेतना सभा को सफल बनाने के लिए परिसदन में राजद कार्यकर्ताओ की बैठक सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी की मौजूदगी में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सहनी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि सूबे के मुखिया […]

विज्ञापन

बेतिया : मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा के दौरान आयोजित चेतना सभा को सफल बनाने के लिए परिसदन में राजद कार्यकर्ताओ की बैठक सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी की मौजूदगी में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सहनी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण से निश्चय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. इस दौरान महाराजा स्टेडियम में वे चेतना सभा को संबोधित करेंगे.

इस बैठक में इस चेतना सभा को सफल बनाने के लिए जन जन तक इसकी जानकारी देने का आह्वान करेंगे. मौके पर उपस्थित राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की चेतनासभा अभूतपूर्व होगी और इसके लिए हम राजद कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से अभी से जुट गये हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शराबबंदी कानून लाये जाने के बाद गांवों में इसका खुले तौर पर स्वागत किया जा रहा है और इसमें और चेतना फैलाने की जरूरत है. मौके पर राजेश यादव, विवेक चौबे, मजहर आलम, मुंशी ठाकुर, तनवीर अहमद उर्फ पॉली, रंभु यादव, शेख भोला, म़ कलाम, दिग्विजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन