युवक से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : बानूछापर मोहल्ला निवासी रंजन कुमार से अपराधियों ने मोबाइल से फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. रंगदारी मांगनेवाले ने खुद को एक अापराधिक गिरोह का सुप्रीमो बताया है. फोन आने के बाद पीड़ित का परिवार दहशत में है. इस संबंध […]
विज्ञापन
बेतिया : बानूछापर मोहल्ला निवासी रंजन कुमार से अपराधियों ने मोबाइल से फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. रंगदारी मांगनेवाले ने खुद को एक अापराधिक गिरोह का सुप्रीमो बताया है. फोन आने के बाद पीड़ित का परिवार दहशत में है. इस संबंध में रंजन कुमार ने बानूछापर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें मझौलिया के राहुल राज पांडेय को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी में रंजन कुमार ने बताया है कि मोबाइल नंबर-8828366846 से उसके मोबाइल पर फोन आया. फोन करनेवाले ने अपना नाम मझौलिया का राहुल राज पांडेय बताया व एक अापराधिक गिरोह का सुप्रीमो कहा है. धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही. इतना ही नहीं फोन करने वाले ने मझौलिया थानाध्यक्ष ओपी चौहान के बारे में भी असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. धमकी देते हुए कहा कि
युवक से मांगी
पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. कुछ देर बाद राहुल ने मोबाइल संख्या-7589058402 से रंगदारी का मैसेज भी किया. रंगदारी की मांग की व धमकी भी दी है. बानूछापर ओपी प्रभारी याकूब अंसारी ने बताया कि रंजन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रंगदारी का मामला नहीं है. दोनों के बीच लेन-देन का विवाद चल रहा है. हालांकि मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है.
रंगदारी के लिए पहले मोबाइल से किया फोन, फिर भेजा मैसेज
फोन करनेवाले ने खुद को बताया आपराधिक गिरोह का सुप्रीमो
रुपये नहीं देने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
दहशत में पीड़ित का परिवार, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










