स्कूल बस रोक चालक व छात्रों को पीटा, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क जाम करते छात्र. बेतिया/चनपटिया : स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रहे स्कूल बस को रोक दबंग किस्म के युवकों ने पहले चालक से बकझक की, फिर विरोध पर चालक व छात्रों के साथ मारपीट की़ छात्रों के कपड़े भी फाड़ दिये़ बस का भी शीशा तोड़ दिया और मौके […]
विज्ञापन
सड़क जाम करते छात्र.
बेतिया/चनपटिया : स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रहे स्कूल बस को रोक दबंग किस्म के युवकों ने पहले चालक से बकझक की, फिर विरोध पर चालक व छात्रों के साथ मारपीट की़ छात्रों के कपड़े भी फाड़ दिये़ बस का भी शीशा तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया़
इस घटना से आक्रोशित बच्चों ने कैथवलिया चौक पर बस खड़ा कर सड़क जाम कर दिया़ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन पर छात्र माने और जाम खत्म किया़ पुलिस मामले में केस दर्ज कर रही है़
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि करीब तीन दिन पहले स्कूल बस कैथवलिया लोहियरिया सड़क पर जा रही थी. इस दौरान कुछ युवकों के ऊपर बस से धुल पड़ गई. इसी बात को लेकर युवकों से और बस चालक में बकझक हुई थी. फिर देख लेने की बात भी हुई. इसी बात की खुन्नस में गुरुवार को बस के इन्तजार में रहे युवकों ने सड़क पर अवरोध खड़ा कर बस को रोक दिया और मार पीट शुरू कर दी .बस चालक फिरोज ने पुलिस को दिए बयान में अविनाश कुमार उर्फ़ बिट्टू सावन सिंह तबरेज अनिल कुमार अनवर पर मार पीट करने का आरोप लगाया है .साथ ही चालक ने 10 हजार रुपया भी लूट लेने का आरोप लगाया है.
स्कूल के निदेशक इमानुएल शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है़ युवकों को यदि शिकायत थी तो वह स्कूल के शिकायत प्रकोष्ठ में आकर अपनी कंप्लेन दर्ज करा सकते थे़ इस तरह बस को रोक चालक यहां तक की छात्रों के साथ मारपीट करना जायज नहीं है़ पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जायेगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




