लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा

Published at :15 Oct 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा

बेतिया : व्यवसायी के मुंशी से लहना की राशि लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ िलया, लेिकन लूट की रािश लेकर तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये. पकड़े गये अपराधियों को ग्रामीणों ने बलथर पुलिस के हवाले कर िदया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक […]

विज्ञापन

बेतिया : व्यवसायी के मुंशी से लहना की राशि लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ िलया, लेिकन लूट की रािश लेकर तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये. पकड़े गये अपराधियों को ग्रामीणों ने बलथर पुलिस के हवाले कर िदया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बाइक, देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त िकया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचना योगापट्टी थाने के मच्छरगांवा के चुमन कुमार व इमरान मियां के रूप में की गयी है.

दोनों अपरािधयों को कोर्ट में पेश िकया गया, जहां से उन्हें न्याियक िहरासत में भेज िदया गया एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बेतिया के कुशवाहा ट्रेडर्स के ओमप्रकाश के मुंशी उपेंद्र श्रीवास्तव लहना वसूल के लिए सिकटा गये थे. लहना के 43 हजार रुपये वसूल कर वे बाइक से सिकटा से बलथर जाने वाले नहर के रास्ते से वापस बेतिया लौट रहे थे. इसी बीच सोनारपट्टी के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी के मुंशी उपेंद्र श्रीवास्तव को घायल कर रुपये लूट िलय और भागने लगे.

मुंशी ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने बाइक से भाग रहे मच्छरगांवा के चुमन कुमार व इमरान मियां को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया है. उनके पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस व बाइक को जब्त किया गया है. पैसे से भरा बैग लेकर तीनों अपराधी फरार हो गये. एएसपी ने बताया कि फरार तीनों अपराधियों को चििह्नत कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन