बीडीओ साहब! आवास सहायक मांग रहा िरश्वत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

सहायक के खिलाफ नाराजगी जताते ग्रामीण . जगदीशपुर : डीओ साहब! इंदिरा आवास सहायक खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं. आवास की पहली किश्त में उन्होंने सभी लाभुकों से घूस के तौर एक-एक हजार रुपये ले लिया़ अब दूसरी किश्त में फिर से 1500 रुपये मांग रहे हैं. यह शिकायत है नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया […]
विज्ञापन
सहायक के खिलाफ नाराजगी जताते ग्रामीण .
जगदीशपुर : डीओ साहब! इंदिरा आवास सहायक खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं. आवास की पहली किश्त में उन्होंने सभी लाभुकों से घूस के तौर एक-एक हजार रुपये ले लिया़ अब दूसरी किश्त में फिर से 1500 रुपये मांग रहे हैं. यह शिकायत है नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत के ग्रामीणों का, जिन्होंने नौतन बीडीओ से की है.
गांव के विकास कुमार, दशई राम, राजेश राम, मोतीलाल सहनी, देवनारायण पंडित, अजय प्रसाद, सुमित्रा देवी, रिंकी देवी, सइबा खातुन आदि का सीधा आरोप है कि आवास सहायत रतन कुमार अवैध वसूली कर रहे हैं. इन ग्रामीणों ने नौतन बीडीओ से इसकी लिखित शिकायत भी की है़
आरोप लगाया कि आवास का आवंटन के बाद पहली किश्त जारी करने के लिए सहायक ने सभी से एक-एक हजार रुपये लिये़ अब दूसरी किश्त के लिए 1500 रुपये मांग रहे हैं. ग्रामीणों ने इसपर काफी नाराजगी जताई़ इतना ही नहीं मंगलपुर के मुखिया प्रभु साह ने भी आवास सहायक पर उनके पैसा मांगने का आरोप लगाया़ जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने भी इसपर आक्रोश जताया है़ इस संदर्भ में आवास सहायक रतन कुमार का कहना है कि उनके पास दूसरी किश्त के लिए कोई आवेदन आया ही नहीं है़ घूस मांगने का आरोप सरासर गलत है़
बीडीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने की शिकायत, मुखिया बोले, हमसे भी मांग रहा पैसा
पहली किस्त में ले चुका है एक हजार, अब मांग रहा 1500
जांच कर होगी
कार्रवाई
बीडीओ कृष्णा राम ने बताया कि मामला गंभीर है़ इसकी जांच कराई जायेगी़ यदि आवास सहायक द्वारा घूस मांगने की पुष्टि होती है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




