युवक की मौत हादसा. अज्ञात वाहन ने रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बाइक से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने पहले ठोकर मारी और फिर उसे रौंदते हुए फरार हो गया़ इससे बाइक सवार युवक विवेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है़ दुर्घटना बेतिया-लौरिया मार्ग के मिश्रौली के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे हुई है़ सूचना […]
विज्ञापन
बेतिया : बाइक से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने पहले ठोकर मारी और फिर उसे रौंदते हुए फरार हो गया़ इससे बाइक सवार युवक विवेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है़
दुर्घटना बेतिया-लौरिया मार्ग के मिश्रौली के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे हुई है़ सूचना पर पहुंची सिरिसिया ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है़ विवेक पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर इनरवा भार के रहने वाले बृजमोहन सिंह का पुत्र था़ जो योगापट्टी के मच्छरगावां में अपने मामा के घर रहता था़ शनिवार की शाम किसी काम से विवेक बाइक लेकर मिश्रौली की तरफ गया था़ रात करीब नौ बजे वह वापस मच्छरगावा जा रहा था़
रास्ते में मिश्रौली पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही सड़क पर आया इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारा़ इससे विवेक बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और तेज रफ्तार वाहन से कुचल गया़ मौके पर ही विवेक की मौत हो गयी़ पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी़ एमजेके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. सड़क हादसे में जान गंवा ने वाले विवेक सिंह के छोटे भाई की तीन साल पहले सर्पदंश से मौत हो गयी थी़
बताया जाता है कि बृज मोहन सिंह के दो बेटों में से छोटे की मौत के बाद विवेक इकलौता वारिस बचा था़ जिसकी मौत अब सड़क हादसे में हो गयी़ उधर, मच्छरगावा में विवेक की मौत की सूचना मिलते ही उसके मामा के घर मातम पसर गया है़
लौरिया-बेतिया मार्ग पर हुई दुर्घटना, हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार
पूर्वी चंपारण का रहनेवाला था विवेक, योगापट्टी में मामा के घर रहकर करता था पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




