कैसे होगा छावनी आरओबी का निर्माण, डीपीआर तैयार नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बेतिया विधायक मदनमोहन तिवारी ने कहा कि छावनी ओवर ब्रीज निर्माण के लिए रेलवे ने डीपीआर तैयार नहीं किया है,तो कैसे पुल का निर्माण होगा. सांसद बेतिया के लोगों को पुल निर्माण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं. रविवार को अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक ने कही. उन्होंने […]
विज्ञापन
बेतिया : बेतिया विधायक मदनमोहन तिवारी ने कहा कि छावनी ओवर ब्रीज निर्माण के लिए रेलवे ने डीपीआर तैयार नहीं किया है,तो कैसे पुल का निर्माण होगा.
सांसद बेतिया के लोगों को पुल निर्माण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं. रविवार को अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक ने कही. उन्होंने कहा कि आरओबी का मामला सोशल मीडिया पर सांसद चर्चा करते हैं, जबकि यह मामला सोशल मीडिया की जगह आम जनता से संवाद स्थापित करते तो विकास के लिए अच्छा होता.
पहल ही नहीं की : पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने कहा कि जब वे सांसद थे,तो अपने कार्यकाल में तीन आरओबी की स्वीकृत कराया था़ लेकिन उस समय भी सांसद ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. जदयू जिलाध्यक्ष डाॅ एनएन शाही ने कहा कि आरओबी निर्माण के लिए छावनी पर पर्याप्त जमीन है. जमीन अधिग्रहण की बात कह सांसद लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं.
मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, अनिल झा, इंद्रजीत यादव, अरूण ठाकुर, अरूण पाठक, जहांगीर आलम, मो़ एजाज, विकास कुमार, देवेशदत्त त्रिपाठी, विनय कुमार यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




