किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

दुस्साहस. नौतन में खेत देख कर लौट रहा था चंडी बेतिया/जगदीशपुर : नौतन के खुटहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने एक किसान को गोली मार दी़ इससे किसान चंडी महतो गंभीर रुप से घायल हो गया़ घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गये़ घटना गुरुवार […]
दुस्साहस. नौतन में खेत देख कर लौट रहा था चंडी
बेतिया/जगदीशपुर : नौतन के खुटहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने एक किसान को गोली मार दी़ इससे किसान चंडी महतो गंभीर रुप से घायल हो गया़ घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गये़ घटना गुरुवार के तड़के की बतायी गयी है़
घटना की सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल किसान को इलाज के लिए एम जेके अस्पताल भर्ती कराया़ वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है़ घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे खुटहीं निवासी किसान चंडी महतो सरेह में अपने खेत में लगे फसल को देखने के लिए गये थे़
खेत देखने के बाद वे अपने घर वापस होने लगे . इसी बीच चम्पारण तटबंध के समीप बाइक सवार दो लोग पहुंच और उनपर गोली चला दी़ गोली चंडी महतो के पीठ में लगी है़ घटना के बारे में पुलिस को दिये गये बयान में जख्मी चंडी महतो ने बताया है कि वे सरेह से जब लौट रहे थे तभी उन्हीं के गांव के राजेन्द्र सिंह अपने पुत्र विकास कुमार के साथ आये और उनपर गोली चला दी़ जो उनके पीठ में लगी़ गोली मारने के बाद वे लोग फरार हो गये़
गोली की आवाज पर गांव के लोग आये और पुलिस को सूचना दी़ नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घायल चंडी महतो का बयान दर्ज कर लिया गया है़ आरोपियों की गिरफ्तारीके लिए छापेमारी की जा रही है़
क्या है मामला
भूमि विवाद के बारे में बताया जाता है कि राजेन्द्र सिंह के भतीजा अजय सिंह ने अपने हिस्से का जमीन खुटही के असरर्फी महतो को रजिस्ट्री कर दिया ह़ै चाचा राजेन्द्र सिंह को शक था कि चंडी महतो ने हीं भतीजा को मेल में लेकर जमीन रजिस्ट्री कर दिया है ़इससे खार खाये राजेन्द्र सिह ने अपने पुत्र के साथ मिलकर किसान चंडी महतो सबक सिखाने उदेश्य से संभवत: गोली मारी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




