धुमनगर में जमीन आवंटित, जल्द होगा निर्माण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बगहा के बाद अब नरकटियागंज में भी जेल बनेगी़ इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जेल के लिए नरकटियागंज के धूमनगर में जमीन भी मिल गयी है़ इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है़ इंतजार राशि मिलने की है़ इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जायेगा़ जेल अधीक्षक रमेश कुमार ने […]
विज्ञापन
बेतिया : बगहा के बाद अब नरकटियागंज में भी जेल बनेगी़ इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जेल के लिए नरकटियागंज के धूमनगर में जमीन भी मिल गयी है़ इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है़ इंतजार राशि मिलने की है़ इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जायेगा़
जेल अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि नरकटियागंज में उपकारा निर्माण का प्रस्ताव है़
इसके लिए नरकटियागंज के अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से जमीन की मांग की गयी थी़ अब वहां से धुमनगर में जेल बनवाने के लिए जमीन का प्रस्ताव आया है़ इसके बाद जेल के निर्माण के लिए अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जायेगा़
बेतिया व बगहा जेल में क्षमता से अधिक हैं कैदी
जिले के बेतिया में पहले से मंडल कारा व बगहा में उपकारा स्थापित है़ जहां क्षमता से अधिक कैदी हैं. इसको देखते हुए जेल प्रशासन अब नरकटियागंज में भी उपकारा खोलने की तैयारी में जुटा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




