आंखों में गुल फेंक लूटनेवालों का परदाफाश, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. बेतिया-बलथर मार्ग के माझरपुल के आसपास लूट की वारदात को देते थे अंजाम गिरफ्तारी आरोपित युवकों के साथ एएएसपी राजेश. आंखों में गुल फेंक लूटनेवाले गिरोह का परदाफाश हुआ है़ इस गिरोह के शगल में लूट से पहले आखों में गुल फेंकना और फिर पैसों से भरा बैग लूटकर भाग जाना शामिल था़ फिलहाल […]
विज्ञापन
खुलासा. बेतिया-बलथर मार्ग के माझरपुल के आसपास लूट की वारदात को देते थे अंजाम
गिरफ्तारी आरोपित युवकों के साथ एएएसपी राजेश.
आंखों में गुल फेंक लूटनेवाले गिरोह का परदाफाश हुआ है़ इस गिरोह के शगल में लूट से पहले आखों में गुल फेंकना और फिर पैसों से भरा बैग लूटकर भाग जाना शामिल था़ फिलहाल गिरोह के दो सदस्य सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.
बेतिया : व्यवसायी रवि केशान समेत हाल ही में हुए लूट के तीन मामलों के खुलासे का पुलिस ने दावा किया है़ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में इस गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ मौके से लूट में प्रयुक्त बाइक व दो मोबाइल भी पुलिस बरामद की है़ गिरोह के दो और अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है़
लूटकांड के परदाफाश का दावा करते हुए एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों अवरैया-बेलवा मार्ग पर बिजली व्यवसायी से हुए लूट के मामले में पुलिस टीम गठित कर इसकी पड़ताल की जा रही थी़ जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चनपटिया के कुछ युवक गिरोह बनाकर बलथर-बेतिया मार्ग में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
गुप्तचर व सर्विलांस की मदद से कुछ नाम सामने आया, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी़ पूछताछ में दो युवकों ने लूट में शामिल होने की बात कबूल ली़ जिनकी पहचान चनपटिया के तिरहुतिया टोला निवासी हुसैन गद्दी के पुत्र अयुब गद्दी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा अवरैया गांव के उदय राय के पुत्र संदीप राय के रुप में हुई है़ दोनों ने पूछताछ में दो और युवकों का नाम बताया है़ जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ फिलहाल इन दोनों को जेल भेज दिया गया है़
वृंदावन का जिम संचालक भी निकला लुटेरा : एएसपी ने बताया कि लूटकांड के इस मामले में गिरफ्तार युवकों ने चनपटिया के वृंदावन के पिंटू पटेल के भी शामिल होने की बात कही है़ पिंटू वृंदावन में स्थित एक जिम का संचालक है़ लूटकांड के बाद से वह फरार है़ सूत्रों के मुताबिक, पिंटू गिरोह का ऐसा सदस्य था़ जो व्यवसायियों के विरोध करने पर प्रहार कर उन्हें घायल कर देता था़
लूट से पहले करते थे रेकी : एएसपी ने बताया कि लूटकांड में शामिल आरोपी शातिर हैं. लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले वह इसकी रेकी करते थे़ मसलन कौन व्यवसायी या उनका कर्मी किस दिन सिकटा, बलथर की ओर लहना वसूलने आता है़ कितने बजे वह लौटता था़ लूट का समय, तिथि सब पहले से तय कर वारदात को अंजाम देते थे़
लहना वसूल कर लौट रहे व्यवसायी या उनके कर्मी होते थे निशाने पर, लूट से पहले करते थे रेकी
मांझरपुल का इलाका था साफ्ट टारगेट पर, सुनसान देख वारदात को देते थे अंजाम
लूट में शामिल दो अन्य अभियुक्त फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
इन वारदातों को दिये थे अंजाम
माझरपुल के पास व्यवसायी रवि केशान से 13 हजार की लूट
बलथर से लहना वसूल कर लौट रहे कर्मी से लूट
औरेया में बिजली व्यवसायी खिरियाघाट निवासी से लूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




