भितिहरवा आश्रम में बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गौनाहा : गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक भितिहरवा आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपीविनय कुमार, डीडीसी राजेश मीणा, एसडीएम अरविन्द मंडल डीसीएलआर इस्तेयाक अंसारी बीडीओ नीलम समीर सीओ के के सिंह ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर स्वतंत्रता […]
विज्ञापन
गौनाहा : गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक भितिहरवा आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
इस मौके पर डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपीविनय कुमार, डीडीसी राजेश मीणा, एसडीएम अरविन्द मंडल डीसीएलआर इस्तेयाक अंसारी बीडीओ नीलम समीर सीओ के के सिंह ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित महिलाओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं कस्तुरबा कन्या संत जेयिर स्कूल रमपुरवा के छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्य क्रम प्रस्तुत किया.
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी के बताये रास्ते पर चलने पर ही देश व समाज की उन्नति होगी. बापू ने स्वच्छ शिक्षित व भेदभाव रहित समाज की जो परिकल्पना की थी वह तभी सच होगा जब सभी लोग स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरुक होंगे. उनहोंने उपस्थित लोगो को गांधीजीके रास्ते पर चलने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










