गौनाहा में ऑपरेशन छोड़ आपस में भिड़ गये दो डॉक्टर, की मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गौनाहा अस्पताल में विवाद के बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझाते हुए . बेतिया / गौनाहा : रेफरल अस्पताल गौनाहा में शुक्रवार की रात ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर आपस में भिड़ गये़ इसको लेकर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई़ डॉक्टरों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही प्रभारी डाॅ कमरूल जमा पहुंचे व मारपीट […]
विज्ञापन
गौनाहा अस्पताल में विवाद के बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझाते हुए .
बेतिया / गौनाहा : रेफरल अस्पताल गौनाहा में शुक्रवार की रात ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर आपस में भिड़ गये़ इसको लेकर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई़ डॉक्टरों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही प्रभारी डाॅ कमरूल जमा पहुंचे व मारपीट की घटना की जानकारी ले रहे थे़
इसी बीच डॉक्टरों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो लगी़ उसके बाद बात गाली-गलौज तक पहुंच गयी. उसके बाद मारपीट होने लगी़ घटना का कारण डाॅ कमरूल जमा के अन्य डॉक्टरों के साथ बदसलूकी बताया जा रहा है़
चिकित्सकों के बीच मारपीट की घटना के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का आलम रहा़ घटना की सूचना मिलते ही गौनाहा थानाध्यक्ष रणबीर झा पहुंचे़ विवाद को समझा-बुझाकर शांत कराया़ जावेद एकबाल, डाॅ राजेश कुमार मुकेश, नवीन का आरोप था कि वे लोग ओटी में ऑपरेशन कर रहे थे़ इसी बीच डाॅ कमरूल जमा आये़ बदसलूकी करने लगे़ जिसके कारण यह घटना घटी़ उधर डॉक्टरों के लगाये आरोप के बारे में डाॅ के जमा ने बताया कि मरीज के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगने पर यह घटना घटी़
परेशान रहे मरीज :डॉक्टरों के विवाद के कारण इलाज कराने आये मरीज काफी परेशान रहे़ वे इस घटना का मूक दर्शक बन कर देखते रहे़ विवाद सुलझने के बाद मरीज व उनके परिजन चिकित्सकों से इलाज का गुहार लगाते रहे़ लेकिन डॉक्टर उनकी एक नहीं सुनने को तैयार थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










