बिहार में भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ एक महिला गिरफ्तार

बगहा : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा रेलवे स्टेशन पर एसएसबी और राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक ट्रेन पर सवार एक महिला के पास से चार किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया. एसएसबी के 21वीं बटालियन के उप समादेष्टा आर के रमण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार […]
बगहा : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा रेलवे स्टेशन पर एसएसबी और राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक ट्रेन पर सवार एक महिला के पास से चार किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया. एसएसबी के 21वीं बटालियन के उप समादेष्टा आर के रमण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में की गयी छापेमारी में चरस की उक्त खेप के साथ गिरफ्तार महिला का नाम हतिफा :50: है जो कि बेतिया पुलिस जिला के सिकटा गांव की निवासी है.
उन्होंने बताया कि उक्त महिला के पास से बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




