औरहिया पंचायत के मुखिया से मांगी एक लाख की रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

सात दिन के अंदर मलनी पुल के पास रंगदारी पहुंचाने की अपराधियों ने कही बातa रंगदारी नहीं देने पर मुखिया या स्कूल में पढ़ रहे पुत्र को अंजाम भुगतने की दी धमकी घटना के बाद मुखिया का परिवार दहशत में बेतिया : औरहिया पंचायत के मुखिया रंजन कुमार वर्मा से अपराधियों ने फोन पर 1 […]
विज्ञापन
सात दिन के अंदर मलनी पुल के पास रंगदारी पहुंचाने की अपराधियों ने कही बातa
रंगदारी नहीं देने पर मुखिया या स्कूल में पढ़ रहे पुत्र को अंजाम भुगतने की दी धमकी
घटना के बाद मुखिया का परिवार दहशत में
बेतिया : औरहिया पंचायत के मुखिया रंजन कुमार वर्मा से अपराधियों ने फोन पर 1 लाख रंगदारी मांगी है़ रंगदारी की राशि मलनी पुल पर एक सप्ताह के अंदर पहुंचाने की बात कही गयी है़
रंगदारी नहीं देने पर मुखिया या बेतिया एजी मिशन स्कूल में पढ़ रहे उनके पुत्र को अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है़ इस घटना के बाद मुखिया ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है़ हालांकि मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस प्रशासन से अपनी व अपने परिवार के लोगों के जान-माल की खतरा बता कर बॉडी गार्ड भी मांगा है़
प्राथमिकी में मुखिया रंजन कुमार वर्मा ने बताया कि उनके सेल फोन पर मोबाइल नंबर- 9135942168 से कॉल आया़ कॉल करने वाले ने मुखिया से एक लाख रंगदारी की मांग की़
रंगदारी की राशि वसूल करने के लिए मुखिया को एक सप्ताह का समय दिया़ अपराधी ने रंगदारी का पैसा मलनी पुल के समीप पहुंचाने का बात कही़ रंगदारी नहीं देने पर मुखिया या एजी मिशन स्कूल में पढ़ रहे उनके पुत्र को अंजाम भुगतने की धमकी दी़
मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ रंगदारी वाले नंबर को सर्विलांस पर लिया जायेगा़ ताकि मामले से जल्द -से-जल्द परदा उठाया जा सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




