बिजली का तार बेचते ठेकेदार सहित दो लोग गिरफ्तार

बेतिया : ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का तार बेचते हुए ठेकेदार सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ ट्रैक्टर-टेलर व तार को जब्त कर ली़ गिरफ्तार ठेकेदार चनपटिया थाना के बरवांचाप निवासी सुनील साह व ट्रैक्टर चालक मोहन साह बताये गये हैं. ट्रैक्टर-टेलर पर लदे चोरी के तार, ठेकेदार व चालक को छुड़ाने के […]
बेतिया : ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का तार बेचते हुए ठेकेदार सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ ट्रैक्टर-टेलर व तार को जब्त कर ली़ गिरफ्तार ठेकेदार चनपटिया थाना के बरवांचाप निवासी सुनील साह व ट्रैक्टर चालक मोहन साह बताये गये हैं. ट्रैक्टर-टेलर पर लदे चोरी के तार, ठेकेदार व चालक को छुड़ाने के लिए बरवत के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत से दुर्व्यवहार भी किया़ इस घटना की कार्यपालक अभियंता ने डीडीसी राजेश मीणा को सूचना दी़ डीडीसी के निर्देश पर घटना स्थल पर जब तक पुलिस पहुंचती, कार्यपालक अभियंता से दुर्व्यवहार करने वाले ग्रामीण फरार हो चुके थे़
मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वीटीसी कंपनी के के़ बैंकेट रमाना के आवेदन पर ठेकेदार व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ गिरफ्तार ठेकेदार व चालक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घटना के बावत बताया जाता है कि कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत आईटीआई में हो रहे डीआरसीसी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गये थे़ तभी वीटीसी कंपनी से पीटी कंट्रैक्ट पर काम लिए ठेकेदार सुनील साह बिजली का तार चोरी से बेच रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




