पूर्व सांसद की रिहाई पर बेवजह हाय तौबा मचा रही भाजपा: राजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक राजन तिवारी. बेतिया : पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति की ओर अग्रसर है़ वे सोमवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के मुद्दे पर भाजपा […]
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक राजन तिवारी.
बेतिया : पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति की ओर अग्रसर है़ वे सोमवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के मुद्दे पर भाजपा के लोग बेवजह हाय -तौबा मचा रहे है़ं जमानत देने का काम न्यायालय करता है ना कि राज्य सरकार . उन्होंने कहा कि जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक व सांसद पप्पू यादव भी कोई दूध के धूले हुए नहीं है़
उन्हें सरकार पर आरोप लगाने से पूर्व स्वंय अपने गिरेबां में झांकने की जरुरत है़ श्री तिवारी ने चंपारण के सांसदों के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के दो साल के बाद भी इनका विकास कार्य कहीं दिखायी नही दे रहा है़ ये केवल साम्प्रदायिकता का हवा देकर चुनाव जीतने का काम करते है़ आनेवाले चुनाव में क्षेत्र की जनता खुद उन्हें सबक सिखायेगी. अपना पेट्रोल पम्प बचाने के लिए यहां के सांसद डाॅ जायसवाल छावनी आरओबी में अड़ंगा डाल रहे है़ं उन्होंने उरी हमले के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कथनी और करनी में काफी अंतर है़ देश के अंदर गृहयुद्घ का माहौल पैदा किया जा रहा है़
सरकार को आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए़ केन्द्र सरकार को सेना को छूट देनी चाहिए़ मौके पर राजन राय, मुखिया आशीष भट्ट, म़ एनाम विजय यादव, संजय शर्मा, शत्रुघ्न कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवाहा, शमीम मेला सोनू सिंह, सेतू सिंह आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










