गोली लगने से चौतरवा िनवासी दो युवक जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा निवासी दो युवकों को स्थानीय एम जे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों युवक गोली लगने से जख्मी हुए है. जख्मी की पहचान चौतरवा निवासी टुन्ना खां एवं शमशाद खां के रुप में हुआ है. दोनों ने बताया कि वे अपने दरवाजे […]
विज्ञापन
बेतिया : बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा निवासी दो युवकों को स्थानीय एम जे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों युवक गोली लगने से जख्मी हुए है. जख्मी की पहचान चौतरवा निवासी टुन्ना खां एवं शमशाद खां के रुप में हुआ है.
दोनों ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे़ इसी बीच हथियार बंद हमलावरों ने आकर उन्हें मारने की नीयत से गोली चला दी. दोनों जख्मी हो गये. परिजन बेहतर चिकित्सा के लिए बेतिया एम जे के अस्पताल में लेकर आये जहां उनका इलाज चल रहा है.
फूल तोड़ने से मना किया तो पुजारी को पीटा : नरकटियागंज : स्थानीय रेलवे परिसर स्थित मंदिर के पुजारी ने फूल तोड़ने से मना किया तो कुछ तत्वों ने पुजारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इस मामले में पुजारी राजनाथ कोरी ने जीआरपी थाना में आवेदन देकर नरकटियागंज नगर के अशोक कुमार व रवि कुमार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आरोप लगाया है कि दोनो मंदिर परिसर स्थित बागवानी से प्रतिदिन फुल तोड़ते हुए पौधो को भी क्षति पहुंचाते थे. इससे मना किया तो रविवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई आंरभ कीगयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










