हिंदी देश की श्रेष्ठतम भाषा हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

नरकटियागंज : उच्च विद्यालय परिसर मे बुधवार को हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ई. नौशाद अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान ई. नौशाद ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हिन्दी देश की श्रेष्ठतम भाषा है. हमे हिन्दी भाषा की सुरक्षा स्वभाविक रूप […]
नरकटियागंज : उच्च विद्यालय परिसर मे बुधवार को हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ई. नौशाद अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान ई. नौशाद ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हिन्दी देश की श्रेष्ठतम भाषा है. हमे हिन्दी भाषा की सुरक्षा स्वभाविक रूप से करना चाहिए. हिन्दी को राजनीति के चक्र से बचाने के लिए सशक्त आन्दोलन की आवश्यकता है
. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक ब्रजकिशोर राय ने कहा कि हिन्दी भाषा के अंदर वह क्षमता है जो पुरे राष्ट्र को एक सूत्र मे पिरो दे. वही वशिष्ट उपाध्यय ने कहा कि देश की अखण्डता एवं एकता की अदम्य क्षमता हिन्दी भाषा मे है. आचार्य मधुसूदन चतुर्वेदी ने गांधी, विनोवा भावे, माखन लाल चतुर्वेदी तथा दिनकर के विचारों को कार्यक्रम के दौरान रखा. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकुंद मुरारी राम ने किया. मौके पर पर डा. अरविन्द कुमार तिवारी, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, विभाकर दुबे, कौशल किशोर, सुमन प्रभात, चन्द्र किशोर सिंह, विजय राज आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




