मझौलिया में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मानवता को शर्मसार करते हुए पड़ोसी ने चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया. दुराचारी मासूम को सरेह में छोड़ कर फरार हो गया. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है. घटना मझौलिया थाने के बहुअरवा की बतायी गयी है. मझौलिया पुलिस मामला दर्ज करने में आनकानी कर रही […]
विज्ञापन
बेतिया : मानवता को शर्मसार करते हुए पड़ोसी ने चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया. दुराचारी मासूम को सरेह में छोड़ कर फरार हो गया. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है. घटना मझौलिया थाने के बहुअरवा की बतायी गयी है. मझौलिया पुलिस मामला दर्ज करने में आनकानी कर रही थी, इसकी सूचना पीड़िता के पिता ने एएसपी अभियान राजेश कुमार को दी.एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
बताया जाता है कि बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी. इसी बीच पड़ोसी लालबाबू यादव का 16 वर्षीय पुत्र चॉकलेट का झांसा देकर मासूम को बहाल-फुसला कर गांव के सरेह में ले गया. उसके बाद आरोपी ने उसके साथ मुंह काला किया. आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. जख्मी हालत में मासूम अपने घर पहुंची. घटना की जानकारी मां-बाप को बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




