अंतिम तिथि खत्म, नहीं हुआ नामांकन

आरएलएसवाइ कॉलेज में शिक्षकों के हड़ताल से परेशान रहे छात्र शिक्षकों ने कहा, दुर्भावना से प्रेरित है कुलसचिव, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन बेतिया : बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के शिक्षकों का बेमियादी धरना व तालाबंदी कार्यक्रम शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. शिक्षकों की […]
आरएलएसवाइ कॉलेज में शिक्षकों के हड़ताल से परेशान रहे छात्र
शिक्षकों ने कहा, दुर्भावना से प्रेरित है कुलसचिव, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
बेतिया : बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के शिक्षकों का बेमियादी धरना व तालाबंदी कार्यक्रम शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. शिक्षकों की इस तालाबंदी से कॉलेज के सभी कार्य ठप रहा. इस दौरान नामांकन कराने आये छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. नामांकन का अंतिम दिन होने से छात्र काफी उम्मीद के साथ कॉलेज आये थे.
लेकिन उनकी उम्मीदें शिक्षके के आंदोलन की भेंट चढ़ गयी. इधर महाविद्यालय शिक्षक संघ (बुटा इकाई) के अाह्वान पर कॉलेज के शिक्षक परिसर में चौथे दिन भी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. संघ के अध्यक्ष प्रो़ जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि कुलसचिव ने दूरभाष पर सोमवार तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया है.
लेकिन ऐसा आश्वासन वे पीछले एक माह से दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में हमारी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. सचिव प्रो़ इस्तेयाक शम्स ने कहा कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले 39 अंगीभूत महाविद्यालयों में 38 का बकाया वेतन भुगतान हो चुका है. लेकिन कुलपति के आदेश के बावजूद कुलसचिव आरएलएसवाई कॉलेज के शिक्षकों का भुगतान लटकाये हुए हैं.
इससे साबित होता है कि उनके अंदर इस कॉलेज व यहां के शिक्षकों के प्रति दुर्भावना भरी हुई है. लेकिन कॉलेज के शिक्षकों ने अब यह ठान लिया है कि मांग पूरी होने तक हम अपनी चट्टानी एकता के साथ आंदोलन पर डटे रहेंगे. धरने में डाॅ जयराम यादव, प्रो़ विरेन्द्र नाथ यादव, प्रो़ बालेश्वर तिवारी, प्रो़ राजनाथ यादव, प्रो़ मनोहर प्रसाद, प्रो़ कामता प्रसाद, प्रो़ कुमारी किरण, प्रो़ बेचन सिंह यादव, प्रो़ रामपाल सिंह, प्रो़ म. समीम आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




