प्रसव कक्ष में मरीज से मनमानी आपस में उलझी आशा व ममता मनमानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

मरीज को बरगलाने का मामला पहुंचा अधीक्षक के पास अधीक्षक ने दिय जांच का आदेश बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसव कक्ष में चनपटिया के एक मरीज को लेकर बुधवार की रात को ममता व आशा आपस में उलझ गयी. ममता व आशा के उलझने को लेकर प्रसव वार्ड में अफरा-तफरी मच गयी. […]
विज्ञापन
मरीज को बरगलाने का मामला पहुंचा अधीक्षक के पास
अधीक्षक ने दिय जांच का आदेश
बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसव कक्ष में चनपटिया के एक मरीज को लेकर बुधवार की रात को ममता व आशा आपस में उलझ गयी.
ममता व आशा के उलझने को लेकर प्रसव वार्ड में अफरा-तफरी मच गयी. डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ. इस घटना को लेकर ममता ने एमजेके अस्पताल के अधीक्षक डाॅ एचएन झा से लिखित शिकायत की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने सीएस डाॅ अनिल कुमार सिन्हा को आशा के मनमानी को लेकर पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बारे में ममता शारदा देवी,
उर्मिला तिवारी, किरण, मंजू, फूलपरी, सरस्वती आदि ने बताया कि बुधवार की रात चनपटिया से एक महिला मरीज प्रसव के लिए आयी. मरीज को बेहतर इलाज की बात कह बरगलाया जा रहा था. उन्हें कुछ आशाएं निजी अस्पताल में ले जा रही थी. इसका ममता ने विरोध किया,तो आशा मारपीट पर उतारू हो गयी. धमकी दे रही थी.
लापरवाह थानाध्यक्ष कार्यशैली में लायें सुधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




