40 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :28 Aug 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
40 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया/सिकटा : गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने 40 लाख रुपये की कीमत का चरस बरामद किया है़ एसएसबी मे इसमें एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है़ गिरफ्तार तस्कर सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव का उमेश पासवान है़ जानकारी के अनुसार एसएसबी को सूचना मिला कि बॉर्डर […]

विज्ञापन

बेतिया/सिकटा : गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने 40 लाख रुपये की कीमत का चरस बरामद किया है़ एसएसबी मे इसमें एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है़ गिरफ्तार तस्कर सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव का उमेश पासवान है़ जानकारी के अनुसार एसएसबी को सूचना मिला कि बॉर्डर पिलर नंबर 407 के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है़

सूचना पर सक्रिय एसएसबी जवानों ने उक्त जगह की घेराबंदी कर दिया़ तभी उधर (नेपाल) से एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा़ जवानों ने लपक कर उसे पकड़ा और उसकी तालाशी ली तो उसके पास से चार किलो चरस मिला़ जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चालीस लाख रुपये आंकी जा रही है़ एसएसबी के सहायक सेनानायक आरके सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तस्कर और जब्त चरस को सिकटा पुलिस को सौंपा जा रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन