वृद्ध के अगवा होने की आशंका, दिया आवेदन

Published at :28 Aug 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध के अगवा होने की आशंका, दिया आवेदन

बेतिया/नौतन. शौच करने निकले गहिरी गांव के बच्चा ठाकुर तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे़ परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु उनका कहीं आता-पता नहीं चला़ विवश होकर गायब वृद्ध बच्चा ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ने थाने में आवेदन देकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगायी […]

विज्ञापन

बेतिया/नौतन. शौच करने निकले गहिरी गांव के बच्चा ठाकुर तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे़ परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु उनका कहीं आता-पता नहीं चला़ विवश होकर गायब वृद्ध बच्चा ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ने थाने में आवेदन देकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगायी है़ पीड़ित परिजनों में भय व दहशत का माहौल कायम है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है़ उनके तलाश में पुलिस छानबीन में जुट गयी है़ थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों से आग्रह किया कि गायब वृद्ध की तलाश अपने संगे संबंधियों के घर करे़ बाद में भी मामला अंकित कर अगली कार्रवाई की जायेगी़

हार्डवेयर दुकान में 55 हजार की चोरी : लौरिया. सिसवनिया गांव के बाजार में अज्ञात चोरों द्वारा ज्योतिशं कर सिंह के हार्डवेयर दुकान का ताला काटकर लगभग 55 हजार की समान उड़ा ली गयी है़ इस संबंध में ज्योतिशंकर सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी़ थानाध्यक्ष अरूण कुमार घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की़
विवाहिता झुलसी, रेफर : लौरिया. थाना क्षेत्र के लाकर नुनिया टोला में शनिवार की शाम दीया की आग से एक विवाहिता जलकर गंभीर रूप से झुलस गयी़
झुलसी विवाहिता को परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया़ जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेतिया रेफर कर दिया़ विवाहिता की पहचान भरत चौधरी की पत्नी अंजली देवी (25) के रूप में हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन