धारदार हथियार से वार कर महिला की चेन छीनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के मिर्जाटोली में कुछ लाेगों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ उन्होंने उसके गले से चेन काे छीना और फरार हो गये. घायल अब्दुल रज्जाक कुरैशी की पत्नी नाजिया खातून को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के मिर्जाटोली में कुछ लाेगों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ उन्होंने उसके गले से चेन काे छीना और फरार हो गये. घायल अब्दुल रज्जाक कुरैशी की पत्नी नाजिया खातून को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है.
जहां उसका इलाज चल रहा है. इस बाबत नाजिया ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मुहम्मदनगर के इम्तेयाज कुरैशी, अमिर कुरैशी,इमरान कुरैशी, चांद कुरैशी को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में नाजिया ने बाताया है कि वह अपने घर के बाहर दरबाजे पर बैठी थी. तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैश हो कर आये व गाली-गलौज करने लगे.
जब महिला ने इसका विरोध किया,तो आरोपियों धरदार हथियार से उसके सर पर वार कर दिया. जिससे नाजिया जमीन पर गिर गयी. तभी आरोपियों ने उसके गले से तीन भर की सोने की चेन लूट कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




