ईंंट भठ्ठा मालिकों को देनी होगी 6350 रु रॉयल्टी

बेतिया : अब ईंट भठ्ठा (बंगला) संचालन के लिए संचालकों को 6350 रुपये की रॉयल्टी देनी होगी. बिना रॉयल्टी के बंगला ईंट भठ्ठा के संचालन पर रोक होगी. अगर इसके बावजूद भी भठ्ठा का संचालन किया जाता है,तो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसको लेकर सरकार के संयुक्त सचिव सह निदेशक संतोष कुमार […]
बेतिया : अब ईंट भठ्ठा (बंगला) संचालन के लिए संचालकों को 6350 रुपये की रॉयल्टी देनी होगी. बिना रॉयल्टी के बंगला ईंट भठ्ठा के संचालन पर रोक होगी. अगर इसके बावजूद भी भठ्ठा का संचालन किया जाता है,तो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसको लेकर सरकार के संयुक्त सचिव सह निदेशक संतोष कुमार ने खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया है.
निदेशक ने निर्देश में जिला खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार से कहा है कि जिले में संचालित होने वाले बंगला ईंट -भठ्ठों से हर हाल में बढ़ी हुई रॉयल्टी वसूल की जायेगी़ ताकि विभाग का राजस्व बढ़ाया जा सके. खनन विभाग ने जिले का राजस्व 16 करोड़ 19 लाख से बढ़ा कर 20 करोड़ 18 लाख 22 हजार रुपया कर दिया गया है. राॅयल्टी बढ़ने का असर आनेवाले दिनों में ईंट के दामों पर भी पड़ सकता है़ ईंट की कीमत और बढ़ सकती है़ भट्ठा मालिकों का कहना है कि हम सरकार के निर्देश का पालन करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




